उत्साह. जिले का 44 वां स्थापना दिवस मना, नीली रोशनी से नहाया समाहरणालय

Updated at : 13 Oct 2016 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
उत्साह. जिले का 44 वां स्थापना दिवस मना, नीली रोशनी से नहाया समाहरणालय

अक्षयवट राय स्टेडियम में हुआ मुख्य समारोह हाजीपुर : वैशाली जिला का 44 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर समाहरणालय सहित सभी सरकारी भवनों को नीली बत्ती से सजाया गया. तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय अक्षयवट राय स्टेडियम में बुधवार की सुबह स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन हुआ. जिलाधिकारी रचना […]

विज्ञापन

अक्षयवट राय स्टेडियम में हुआ मुख्य समारोह

हाजीपुर : वैशाली जिला का 44 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर समाहरणालय सहित सभी सरकारी भवनों को नीली बत्ती से सजाया गया. तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय अक्षयवट राय स्टेडियम में बुधवार की सुबह स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन हुआ. जिलाधिकारी रचना पाटील, उपविकास आयुक्त सर्व नारायण यादव, वरीय उपसमाहर्ता सुमित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी सत्य नारायण प्रसाद एवं जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.
इस अवसर पर आकाश में गुब्बारे उड़ाये गये. समारोह को संबोधित करते हुए डीएम ने वैशाली जिला के निरंतर विकास की चर्चा की. डीएम ने जिला स्थापना दिवस के तीन दिवसीय कार्यक्रम में पूरे उत्साह के साथ भागीदारी निभाने की जिलावासियों से अपील की. वैशाली के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए यह भी कहा कि हर दिन कुछ ऐसा नया करें, जिससे न सिर्फ राज्य में बल्कि देश भर में जिले का नाम रोशन हो.
शहर में निकली प्रभातफेरी : जिला स्थापना दिवस के अवसर पर शहर के विभिन्न मार्गों पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे के साथ प्रभातफेरी निकाली गयी. स्काउट एवं गाइड के नेतृत्व में निली गयी प्रभातफेरी में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं जीविका की दीदियों ने हिस्सेदारी की. इस दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को लेकर लोगों को जागरूकता का संदेश दिया गया.
भगवानपुर संवाददाता के अनुसार : वैशाली जिले के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी नरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में मध्य विद्यालय भगवानपुर एवं उतक्रमित मध्य विद्यालय रघुनाथपुर इमादपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी निकाली गयी. इस अवसर पर बीडीओ श्री प्रसाद ने कहा कि 12 अक्तूबर, 1972 को वैशाली जिले की स्थापना हुई थी. इसके 44 वें स्थापना दिवस पर पूरे जिले में कार्यक्रम आयोजित किया गया है.
गुब्बारा छोड़ स्थापना दिवस का उद्घाटन करतीं डीएम.
बिदुपुर में प्रभातफेरी में भाग लेते बच्चे.
स्कूलों के बीच हुई खो-खो एवं कबड्डी
जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने खेल विभाग द्वारा आयोजित खो-खो एवं कबड्डी में भाग लिया. खो-खो प्रतियोगिता के बालक वर्ग में ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल महुआ को विजेता एवं बालिका वर्ग में उपविजेता घोषित किया गया. वहीं, उच्च विद्यालय सिंघाड़ा, बालिका वर्ग में विजेता एवं बालक वर्ग में उपविजेता रही.
कबड्डी में बालक वर्ग में बाबा हरिहरनाथ कबड्डी एकेडमी विजेता एवं संत जोंस है, स्कूल उपविजेता रहा. बालिका वर्ग में गौतम बुद्धा स्पोर्ट्स एकेडमी, हाजीपुर विजेता एवं उच्च विद्यालय सिंघाड़ा उपविजेता रहा.
गुब्बारा छोड़ स्थापना दिवस का उद्घाटन करतीं डीएम. बिदुपुर में प्रभातफेरी में भाग लेते बच्चे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन