अक्षयवट राय स्टेडियम में हुआ मुख्य समारोह

हाजीपुर : वैशाली जिला का 44 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर समाहरणालय सहित सभी सरकारी भवनों को नीली बत्ती से सजाया गया. तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय अक्षयवट राय स्टेडियम में बुधवार की सुबह स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन हुआ. जिलाधिकारी रचना पाटील, उपविकास आयुक्त सर्व नारायण यादव, वरीय […]
हाजीपुर : वैशाली जिला का 44 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर समाहरणालय सहित सभी सरकारी भवनों को नीली बत्ती से सजाया गया. तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय अक्षयवट राय स्टेडियम में बुधवार की सुबह स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन हुआ. जिलाधिकारी रचना पाटील, उपविकास आयुक्त सर्व नारायण यादव, वरीय उपसमाहर्ता सुमित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी सत्य नारायण प्रसाद एवं जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस अवसर पर आकाश में गुब्बारे उड़ाये गये.
समारोह को संबोधित करते हुए डीएम ने वैशाली जिला के निरंतर विकास की चर्चा की. डीएम ने जिला स्थापना दिवस के तीन दिवसीय कार्यक्रम में पूरे उत्साह के साथ भागीदारी निभाने की जिलावासियों से अपील की. वैशाली के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए यह भी कहा कि हर दिन कुछ ऐसा नया करें, जिससे न सिर्फ राज्य में बल्कि देश भर में जिले का नाम रोशन हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




