घर में सोयी महिला से छेड़खानी का प्रयास
Updated at : 13 Oct 2016 12:42 AM (IST)
विज्ञापन

बिदुपुर : घर में सो रही एक महिला के साथ छेड़खानी का प्रयास किया गया. इस दौरान महिला द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गयी. आरोप है कि उसके कान से सोने की बाली और गरदन से जिउतिया छीन लिये गये. घायल पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती किया गया. […]
विज्ञापन
बिदुपुर : घर में सो रही एक महिला के साथ छेड़खानी का प्रयास किया गया. इस दौरान महिला द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गयी. आरोप है कि उसके कान से सोने की बाली और गरदन से जिउतिया छीन लिये गये. घायल पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती किया गया. घटना बुधवार को बिदुपुर थाना क्षेत्र के नानहचक गांव की है.पीड़िता ने अपने गांव के ही चार युवकों पर आरोप लगाया है.
पीड़िता का कहना है कि वह घर में सोयी हुई थी.
इसी दौरान उसके गांव के चार युवक घर में घुस गए. बुरी नीयत से उसे घर से बाहर ले जाने लगे. जब उसकी नींद टूटी, तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया. उसकी आवाज सुन कर आसपास के लोग जब वहां जुटने लगे, तो चारों ने मिल कर उसके साथ मारपीट की. उसके गहने छीन लिये. पीड़िता का यह भी आरोप है कि इसके पूर्व भी उसके साथ उनलोगों ने छेड़खानी करने का प्रयास किया था. इस संबंध में बिदुपुर थानाध्यक्ष ललन प्रसाद चौधरी ने बताया कि पीड़िता अथवा उसके परिजनों ने घटना के संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है. पीड़िता के बयान आने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
विरोध करने पर मारपीट कर किया घायल
घायल पीड़िता सदर अस्पताल में भरती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




