घर व गोदाम से लाखों की संपत्ति हुई चोरी
Updated at : 13 Oct 2016 12:42 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के अंजानपीर चौक के समीम मंगलवार की देर रात एक बोरा गोदाम में अज्ञात चोरों ने लाखों रूपये की चोरी कर ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के अंजानपीर चौक के समीप बोरा का गोदाम है. यहां मंगलवार की देर रात गोदाम का दरवाजे का ताला काट कर […]
विज्ञापन
हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के अंजानपीर चौक के समीम मंगलवार की देर रात एक बोरा गोदाम में अज्ञात चोरों ने लाखों रूपये की चोरी कर ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के अंजानपीर चौक के समीप बोरा का गोदाम है.
यहां मंगलवार की देर रात गोदाम का दरवाजे का ताला काट कर अज्ञात चोरों ने गल्ले में रखे चांदी के 40 सिक्के और दुकान में रखा गोदरेज का लॉकर को तोड़ कर उसमें रखे 90 हजार रुपये लेकर फरार हो गये. दूसरे दिन जब पंकज कुमार अपने बोरा गोदाम पर पहुंचे, तो गोदाम के दरवाजे का ताला कटा देखा. इसकी सूचना उन्होंने तत्काल नगर थाना को दी.
उन्होंने बताया कि गल्ले में 40 चांदी का सिक्का था. गोदरेज की अलमारी में 90 हजार नकद थे. उसे भी चोरों ने चुरा लिया. दूसरी ओर, नगर थाना क्षेत्र की महेश्वर कॉलोनी स्थित एक घर में मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी कर फरार हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश्वर कॉलोनी निवासी प्रकाश सिंह और उनकी पत्नी बाहर पढ़ रहे अपने बच्चों से मिलने झारखंड गये थे, जहां मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा घर के पीछे का दरवाजे में लगा ताला तोड़ कर घर में रखा लाखों का समान चोरी कर फरार हो गये. सुबह जब आसपास के लोगों ने प्रकाश सिंह के घर के पीछे बैग और अटैची फेंका देखा. प्रकाश सिंह के घर के पीछे लगा दरवाजा को ताला भी टूटा
देखा. लोगों ने घटना की सूचना प्रकाश सिंह को फोन पर दी.
बताया जाता है कि घर पर प्रकाश सिंह और उनकी पत्नी नीरू देवी ही
रहती हैं. उनके दोनों बच्चे बाहर पढ़ते हैं, जिनसे मिलने दोनों पति-पत्नी गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




