उत्कृष्ट कार्य करनेवाले किये जायेंगे सम्मानित

Updated at : 09 Oct 2016 3:34 AM (IST)
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य करनेवाले किये जायेंगे सम्मानित

बैठक. डीएम ने की जिला स्थापना दिवस समारोह की तैयारी की समीक्षा हाजीपुर : जिला स्थापना दिवस समारोह के लिए आयोजित समीक्षा बैठक हुई. अध्यक्षता जिला पदाधिकारी रचना पाटील ने की. बैठक में 12 से 14 अक्तूबर को होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम की समीक्षा की गयी. बैठक में पदाधिकारियों के द्वारा कार्यों के ससमय […]

विज्ञापन

बैठक. डीएम ने की जिला स्थापना दिवस समारोह की तैयारी की समीक्षा

हाजीपुर : जिला स्थापना दिवस समारोह के लिए आयोजित समीक्षा बैठक हुई. अध्यक्षता जिला पदाधिकारी रचना पाटील ने की. बैठक में 12 से 14 अक्तूबर को होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम की समीक्षा की गयी. बैठक में पदाधिकारियों के द्वारा कार्यों के ससमय निष्पादन पर चर्चा की गयी. बैठक में स्थापना दिवस कार्यक्रम 12 अक्तूबर की सुबह सात बजे प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया.
स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत अक्षयवट राय स्टेडियम के साथ-साथ अन्य स्थानों पर प्रभातफेरी और अन्य खेलकूद के रूप में की जायेगी. समाहरणालय सभा भवन में 13 अक्तूबर की सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक क्विज और संभाषण प्रतियोगिता होगी. स्थापना दिवस कार्यक्रम के आखिरी दिन 14 अक्तूबर को शाम पांच बजे से रात्रि आठ बजे तक अक्षयवट राय स्टेडियम में आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.
बिहार सरकार के जिला प्रभारी मंत्री-सह-वित्तमंत्री द्वारा 14 अक्तूबर को होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया जायेगा. बैठक में जिला स्थापना दिवस के अवसर पर सभी सरकारी भवनों को ब्लू लाइट से सजाने का निर्देश दिया गया. स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में उत्कृष्ट कार्य करनेवालों को मंच पर बुला कर सम्मानित किया जायेगा. इसके लिए कोई भी व्यक्ति या नागरिक आवेदन देना चाहें तो अपर समाहर्ता वैशाली में कार्यालय अवधि के दौरान अपना आवेदन दे सकते हैं.
स्थापना दिवस समापन पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिलास्तरीय कलाकारों से भागीदारी निभाने की अपील की गयी. इस दिन जिला प्रशासन और आम नागरिकों की लेखनी से लिखे गये लेख के संकलन के रूप में पत्रिका का प्रकाशन किया जायेगा.
सभी आवेदन अपर समाहर्ता वैशाली के कार्यालय अवधि में दें
सभी सरकारी भवनों को ब्लू लाइट से सजाने का निर्देश
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन