गांजे के साथ चार तस्कर धराये
Updated at : 08 Oct 2016 7:55 AM (IST)
विज्ञापन

बंगाल के नंबर की कार में गांजा लेकर आये थे तस्कर हाजीपुर : सदर पुलिस ने अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह के चार सदस्यों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लगभग 12 लाख रुपये का गांजा बरामद किया. पुलिस ने दो कार भी जब्त किया है, जिसमें एक बंगाल नंबर की गाड़ी है. एक तस्कर पुल से कूद […]
विज्ञापन
बंगाल के नंबर की कार में गांजा लेकर आये थे तस्कर
हाजीपुर : सदर पुलिस ने अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह के चार सदस्यों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लगभग 12 लाख रुपये का गांजा बरामद किया. पुलिस ने दो कार भी जब्त किया है, जिसमें एक बंगाल नंबर की गाड़ी है. एक तस्कर पुल से कूद कर भागने का प्रयास किया, इस दौरान उसका पैर टूट गया जिस कारण वह भाग नहीं पाया. पुलिस अभिरक्षा में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती किया गया. डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया. हालांकि पुलिस को चकमा देकर गिरोह का पांचवां सदस्य भागने में सफल हो गया.
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गश्त कर रही सदर पुलिस को एनएच-77 पर एकारा रेलवे पुल के ऊपर संदिग्ध हालत में खड़ी दो कार पर संदेह हुआ. पुलिस ने जीप को रोककर पूछताछ किया. इस दौरान दो तस्कर वहां से भागने लगे. पुलिस का शक यकीन में बदल गया और वाहन पर बैठे तीन को दबोच लिया. इसके बाद भाग रहे दो तस्करों को खदेड़ा. एक भागने में सफल हो गया, जबकि दूसरा पुल से नीचे कूदने के दौरान घायल हो गया जिसे पुलिस ने पकड़ लिया. पुलिस ने बंगाल नंबर की कार की तलाश की तो उसमें छुपाकर रखा गया गांजा बरामद किया गया. बरामद गांजा की कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गयी है.
सदर अस्पताल में घायल अमोद कुमार गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के सैदपुर गणेश गांव का रहने वाला है. उसकी निशानदेही पर पुलिस भाग निकले गिरोह के सदस्यों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. अनुसंधान में व्यवधान को लेकर पुलिस पकड़े गये तीन अन्य तस्करों के नाम व पत्ते के संबंध में कुछ भी स्पष्ट बताने में असमर्थता जाहिर की है. वरीय पुलिस पदाधिकारी भी फिलहाल इस संबंध में कुछ भी स्पष्ट बताने से इनकार किया है.
ठिकाने पर जाने के पहले धराया
बंगाल नंबर की कार पर तस्कर गांजा की बड़ी खेप लेकर पहुंचे थे. एकारा रेलवे पुल के ऊपर एक नैनो कार में माल की पलटी कर उसके ठिकाने पर पहुंचाया जाना था. लेकिन गिरोह के सदस्यों की मंशा पर उस समय पानी फिर गया जब अचानक पुलिस की गश्ती जीप वहां पहुंच गयी. पुलिस के रुकने के बाद भी शातिर सदस्यों ने पहले पुलिस का वाहन खराब होने के कारण रुकने का झांसा दिया, लेकिन इसी बीच वहां से दो सदस्यों के भागने की घटना ने गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




