राघोपुर में बहा देनी है विकास की धारा

Updated at : 07 Oct 2016 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
राघोपुर में बहा देनी है विकास की धारा

चिंताजनक. मुआवजे की अत्यधिक राशि कर रही परेशान, उपमुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन हाजीपुर : राघोपुर में ऐसा विकास करना है कि पूरे बिहार के विधानसभाओं के लोग अपने क्षेत्र का विकास राघोपुर जैसा करना चाहेंगे. यहां चहुंमुखी विकास की धारा बहा कर क्षेत्र को एक अलग पहचान देनी है. ये सारी बातें उप मुख्यमंत्री तेजस्वी […]

विज्ञापन

चिंताजनक. मुआवजे की अत्यधिक राशि कर रही परेशान, उपमुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

हाजीपुर : राघोपुर में ऐसा विकास करना है कि पूरे बिहार के विधानसभाओं के लोग अपने क्षेत्र का विकास राघोपुर जैसा करना चाहेंगे. यहां चहुंमुखी विकास की धारा बहा कर क्षेत्र को एक अलग पहचान देनी है. ये सारी बातें उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राघोपुर के मोहनपुर स्थित रेफरल अस्पताल परिसर में आयोजित सभा में लोगों को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि यहां आने में देर हुई है, लेकिन देर आया दुरुस्त आया. मैं यूं ही खाली नहीं बैठा था.
आप लोगों से जुड़ी तमाम समस्याओं व विकासात्मक कार्यों की गहन समीक्षा कर रहा था.
बाढ़ की विभीषिका ने पहुंचायी क्षति : उन्होंने कहा कि आपको बाढ़ की विभीषिका ने काफी क्षति पहुंचायी है. इसका हमें भी दुख है. आपसे ज्यादा इस समस्या को लेकर मुझे दुख है. बाढ़ राहत की राशि, फसल, आवास व पशु क्षति का मुआवजा खाता के माध्यम से दिया जायेगा. अनेक परिवारों के बाढ़ राहत से वंचित होने की बात स्वीकारते हुए कहा कि इसकी वजह 2011 की जनगणना के अनुसार सूची बनाना है. बचे हुए परिवारों के नाम सूची में जोड़ कर उन्हें लाभान्वित किया जायेगा.
राघोपुर को सौ फीसदी बाढ़ प्रभावित इलाका घोषित किया गया है.
पुल के निर्माण में जमीन अधिग्रहण परेशानी : कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल निर्माण में जमीन अधिग्रहण में आनेवाली अड़चनों का जिक्र करते हुये श्री यादव ने कहा कि लोगों द्वारा मांगी जा रही मुआवजे की अत्यधिक राशि परेशान कर रही है. श्री यादव ने कहा कि इस पुल के बन जाने से राघोपुर
वासियों के जीवन में एक नया सबेरा आयेगा. यह पुल राघोपुर ही नहीं एशिया का गौरव होगा. क्षेत्र की सभी रिंग सड़कों को पीडब्ल्यूडी से पथ निर्माण विभाग में लेने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि इससे सड़कों का सुदृढ़ीकरण हो सकेगा.
योजनाओं के लाभ के लिए खुलेगा खाता : उन्होंने योजनाओं के लाभ के लिये सभी से खाता खोलवाने की अपील करते हुए कहा कि अगर खाता खोलवाने के लिये आवश्यक कागजात बाढ़ में नष्ट हो गये हो तो चिंता की कोई बात नहीं है. इसके लिये डीएम व एसडीओ को वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा गया है.
प्रतिद्वंद्वी दलों पर किया हमला : मौके पर बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी वालों ने इंदिरा आवास योजना में कटौती कर दी है, लेकिन हम कोई कठिनाई नहीं होने देंगे. सभा में मौजूद लोगों के सवालों के जवाब भी तेजस्वी यादव ने दिया.
कार्यों की समीक्षा : बाढ़ राहत सहित विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षात्मक बैठक उपमुख्यमंत्री ने की. जिसमें डीएम रचना पाटिल, एसपी राकेश कुमार, डीडीसी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे. देर तक समीक्षा बैठक होते देख लोगों ने कई बार शोर मचाया. मंचासीन लोगों द्वारा समझाने का असर नहीं होने पर तेजस्वी को जल्दी बैठक खत्म कर सीधे मंच पर आकर लोगों को संबोधित करना पड़ा. कार्यक्रम के अंत में उप मुख्यमंत्री ने लोगों की शिकायत पर रेफरल अस्पताल का निरीक्षण किया.
तेजस्वी यादव के जाने के बाद पदाधिकारियों सहित पुलिस बल के जवानों ने राहत की सांस ली. मौके पर विभिन्न पदाधिकारियों सहित एमएलसी सुबोध राय, विजय कुमार यादव, डॉ. जितेंद्र यादव, फैज खां, अभिमन्यु कुमार, नंद कुमार सिंह, मोतीलाल, भोला राय, अजय यादव, प्रह्लाद साह समेत अनेक लोग मौजूद थे.
विकासात्मक कार्यों की कर रहा था समीक्षा : तेजस्वी
बाढ़ की विभीषिका ने क्षेत्र को काफी क्षति पहुंचायी, इसका है दुख
स्कूल से गायब रहनेवाले और निजी विद्यालय का संचालन करनेवाले सरकारी शिक्षकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई
सरकारी शिक्षकों पर लगेगी लगाम
उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली पर बोलते हुए कहा कि स्कूल से गायब रहनेवाले शिक्षकों व निजी विद्यालय का संचालन करनेवाले सरकारी शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. इसके लिये डीएम को उच्चस्तरीय जांच करने को कहा गया है. बिजली पर उन्होंने कहा कि एक साल के भीतर क्षेत्र के सभी 168 गांवों में हर हाल में बिजली पहुंचा दी जायेगी. आगे कहा कि राघोपुर बिहार का पहला विधानसभा क्षेत्र होगा जहां चार पावर सबग्रिड होंगे. राघोपुर व बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र में क्रमशः दो-दो पावर सबग्रिड लगेंगे. यहां बिजली की कोई कमी नहीं होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन