नीलगाय के शव को नहीं उठाने से ग्रामीण नाराज

Updated at : 07 Oct 2016 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
नीलगाय के शव को नहीं उठाने से ग्रामीण नाराज

लालगंज : नीलगायों की बढ़ती संख्या किसानों के लिए सरदर्द बनी हुई है. प्रशासनिक लापरवाही के कारण मरने के बाद भी यह जानवर लोगों के लिए समस्या खड़ी कर रहे हैं. खरौना पंचायत के मानपुर पोखर के पास सोमवार की रात्रि से ही एक नीलगाय मरी पड़ी है. जिसे उठाने वाला कोई नहीं है. जबकि […]

विज्ञापन

लालगंज : नीलगायों की बढ़ती संख्या किसानों के लिए सरदर्द बनी हुई है. प्रशासनिक लापरवाही के कारण मरने के बाद भी यह जानवर लोगों के लिए समस्या खड़ी कर रहे हैं. खरौना पंचायत के मानपुर पोखर के पास सोमवार की रात्रि से ही एक नीलगाय मरी पड़ी है. जिसे उठाने वाला कोई नहीं है. जबकि वह स्थान घनी बस्ती में है.

जहां दलित समुदाय के साठ प्रतिशत लोग निवास करते हैं. इस संबंध में ग्रामीण बटेश्वर पासवान, रघु पासवान, हरिलाल पासवान, जट्टू पासवान, नागेंद्र पासवान, रामजी पासवान आदि ने कहा की नीलगाय के मरने की सूचना हमने मंगलवार को ही स्थानीय मुखिया टुनटुन पासवान को दिया था. जिन्होंने अब तक प्रभार नहीं मिलने की बात कह कर, टाल दिया. उन्होंने बीडीओ लालगंज से बात करने को कहा. तब हमलोगों ने इसकी जानकारी बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष एवं स्थानीय पशुपालन पदाधिकारी को दिया, परंतु आज तीसरे दिन कोई पूछने तक नहीं आया.

इस संबंध स्थानीय भाजपा नेता मुन्ना सिंह ने बताया कि मुखिया व बीडीओ लोगों की सुन नहीं रहे हैं. जबकि दलित समुदाय के लोगों ने बताया कि इन हालातों में हमने शुक्रवार को जिलाधिकारी वैशाली रचना पाटिल से मिलकर अपनी समस्या रखने का निर्णय लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन