धक्के से इंजीनियर की मौत हादसा. गांधी सेतु पर बस ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर
Updated at : 06 Oct 2016 3:55 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस ने बस को जब्त कर चालक को किया गिरफ्तार हाजीपुर : महात्मा गांधी सेतु पर बुधवार को बस से कुचल कर एक इंजीनियर की मौत हो गयी. मृतक 22 वर्षीय शिवचंद्र कुमार देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव पूर्वी उर्फ मोहम्मदपुर गांव निवासी रामराज सिंह का पुत्र था. वह कोलकाता के हुगली स्थित कैमेलिया इंस्टीट्यूट […]
विज्ञापन
पुलिस ने बस को जब्त कर चालक को किया गिरफ्तार
हाजीपुर : महात्मा गांधी सेतु पर बुधवार को बस से कुचल कर एक इंजीनियर की मौत हो गयी. मृतक 22 वर्षीय शिवचंद्र कुमार देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव पूर्वी उर्फ मोहम्मदपुर गांव निवासी रामराज सिंह का पुत्र था. वह कोलकाता के हुगली स्थित कैमेलिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी एंड मैनेजमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग ट्रेड में बीटेक फाइनल इयर का छात्र था. यह घटना तब हुई जब वह अपने दोस्त से मिल कर पटना से घर लौट रहा था. इसी दौरान पटना की ओर से आ रही एक बस ने उसकी बाइक में पीछे से ठोकर मार दी. बाइक से गिर कर वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. कुछ देर बाद घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
इधर घटना की सूचना मिलने पर गंगाब्रिज थाने की पुलिस वहां पहुंची. पुलिस को प्रारंभिक जांच में लगा कि दुर्घटना में बाइक सवार घायल होकर बेहोश हो गया है. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. डाॅक्टरों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया. इस संबंध में गंगाब्रिज थानाध्यक्ष अवनिश कुमार ने बताया कि यह घटना तब हुई जब पटना से आ रही एक बस ने बाइक पर टक्कर मार दी. पुलिस ने बस को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में मृतक के पिता के बयान पर बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सदर अस्पाताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इधर शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया. एक होनहार युवक की मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया.
मृतक के घर पर सांत्वना देनेवाले स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों का तांता लगा हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




