हैंडबाॅल में बेगूसराय ने मारी बाजी

Updated at : 04 Oct 2016 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
हैंडबाॅल में बेगूसराय ने मारी बाजी

हाजीपुर : राज्य स्तरीय अंतर जिला महिला खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी, खो-खो और हैंडबॉल की टीमों ने अपने मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया. कबड्डी में कैमूर, बांका, जहानाबाद, भागलपुर, सीवान और कटिहार खो-खो में बक्सर, मधेपुरा और पूर्णिया तथा हैंडबॉल में शेखपुरा, बेगूसराय और दरभंगा के खिलाड़ियों ने विजयी अभियान […]

विज्ञापन

हाजीपुर : राज्य स्तरीय अंतर जिला महिला खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी, खो-खो और हैंडबॉल की टीमों ने अपने मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया. कबड्डी में कैमूर, बांका, जहानाबाद, भागलपुर, सीवान और कटिहार खो-खो में बक्सर, मधेपुरा और पूर्णिया तथा हैंडबॉल में शेखपुरा, बेगूसराय और दरभंगा के खिलाड़ियों ने विजयी अभियान शुरू किया. तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन सोमवार को स्थानीय अक्षयवट राय स्टेडियम में हुआ.प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए खेल और कला संस्कृति मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा कि प्रदेश को खेल में काफी आगे ले जाने का प्रयास किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि राज्य में प्रतिभा की कमी नहीं है. आवश्यकता है उसे तरासने की. श्री राम ने कहा कि बिहार की महिलाओं ने प्राचीन काल से लेकर आज तक देश को एक दिशा दी है. उसी कड़ी में खेल रही बालिकाएं हैं. जो राज्य का नाम रोशन करेंगी. उन्होंने कहा कि पहले हर खेल राजधानी पटना में ही होता था उसे अब जिला स्तर पर कराने का प्रयास किया जा रहा है.

जिससे छोटे शहरों को लोग बड़े खेल को देख सकें. प्रतियोगिता में 38 जिलों की लगभग बारह सौ खिलाड़ी भाग ले रही हैं. खेल के संचालन के लिए सुबोध कुमार चौधरी, धीरज कुमार, हरि शंकर श्रीवास्तव, रणवीर कुमार, मथुरा प्रसाद, मो करीम आकिम, सुरेश कुमार, अमित कुमार सिंह, अर्चना कुमारी, मदन राय, अजय कुमार आदि हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन