चकौसन में रथ पर सवार दिखेंगी देवी-देवताओं की मूर्तियां

Updated at : 28 Sep 2016 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
चकौसन में रथ पर सवार दिखेंगी देवी-देवताओं की मूर्तियां

बिदुपुर : प्रखंड के चकौसन में दुर्गा पूजा का आयोजन एक खास अंदाज में दिखेगा 25 फीट ऊंची मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा बनाई जा रही है. अलग बात यह है कि यहां इस बार हर देवी-देवता की मूर्ति रथ पर सवार दिखाई देगी. दर्शकों को लगेगा की सभी मूर्ति की निगाह मेरी ही ओर […]

विज्ञापन

बिदुपुर : प्रखंड के चकौसन में दुर्गा पूजा का आयोजन एक खास अंदाज में दिखेगा 25 फीट ऊंची मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा बनाई जा रही है. अलग बात यह है कि यहां इस बार हर देवी-देवता की मूर्ति रथ पर सवार दिखाई देगी. दर्शकों को लगेगा की सभी मूर्ति की निगाह मेरी ही ओर है. इस मूर्ति के निर्माण में महुआ के मूर्तिकार राकेश लाल बिहारी के नेतृत्व में कोलकाता के प्रशिक्षित हुनरमंद कारीगरों की एक टोली महीनों से लगी है. मूर्ति निर्माण अंतिम रूप की ओर बढ़ गयी है.

मालूम हो कि पिछले 12 वर्षों से बिदुपुर में अपने अनोखे अंदाज में दुर्गा पूजा मनाने में चकौसन बाजार प्रसिद्ध रहा है. यहां श्रद्धालुओं की अपार भीड़ जुटती है. जिसको नियंत्रण करने में प्रशासन के पसीने छूट जाते हैं. पूजा समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार चौरसिया ने बताया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर कला संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा कार्यक्रम भी दिखाए जाएंगे. यहां हर साल की तरह रावण के पुतला दहन की भी तैयारी की जा रही है.

मालुम हो कि बिदुपुर प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर मां देवी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाती है. मेले का आयोजन होता है बिदुपुर बाजार और नावानगर में दो मंजिला मूर्ति का निर्माण कर पूजा की जाती है. जबकि पकौली रजासन, सैदपुर गणेश, उफरौल ककरहता, मायाराम पेठिया, मधुरापुर, माईल, खिलवत आदि जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमा के निर्माण कर पूजा का शानदार आयोजन किया जाता है. शांति पूर्ण पूजा की तैयारी को लेकर प्रशासन ने भी कमर कस ली है. सभी पूजा पंडालों में महिला पुलिस की तैनाती होगी. पूजा समितियों को लाइसेंस का नवीकरण करने, स्वयं सेवकों का चयन करने और सरकारी मानकों के अनुरूप एहतियात बरतने का भी निर्देश प्रशासन ने जारी किया है. साथ ही उन्हें शांति पूर्ण पूजा आयोजन के सख्त निर्देश दिये हैं. पुलिस पदाधिकारियों द्वारा सभी पूजा समिति के सदस्यों के साथ लगातार बैठक जारी है.

25 फुट ऊंची होगी मां दुर्गा की प्रतिमा
देखने को उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन