आंगनबाड़ी केंद्र व स्कूल पर गिरा पेड़, कई जख्मी

Updated at : 27 Sep 2016 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र व स्कूल पर गिरा पेड़, कई जख्मी

आंगनबाड़ी केंद्र पर गिरा पेड़. हाजीपुर (वैशाली). महुआ थाने के शंकरपुर गांव में सोमवार की दोपहर वर्षों पुराना पेड़ सामुदायिक भवन पर गिर गया. इस भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र तथा नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहे दर्जन भर बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों ने केंद्र में दबे बच्चों को बाहर निकाला […]

विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र पर गिरा पेड़.

हाजीपुर (वैशाली). महुआ थाने के शंकरपुर गांव में सोमवार की दोपहर वर्षों पुराना पेड़ सामुदायिक भवन पर गिर गया. इस भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र तथा नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहे दर्जन भर बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों ने केंद्र में दबे बच्चों को बाहर निकाला और अनुमंडल हॉस्पिटल में भरती कराया. थाना क्षेत्र के गौसपुर चकमजाहिद पंचायत अंतर्गत शंकरपुर गांव में स्थित काली मंदिर के समीप ही सामुदायिक भवन है. इसमें आंगनबाड़ी और नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चलता है.
घटना के समय दोनों विद्यालय में सैकड़ों बच्चे पढ़ रहे थे. उसी समय पाकड़ का एक पुराना पेड़ दो फाड़ होकर गिर पड़ा. पेड़ गिरते ही शिक्षक और बच्चे इधर-उधर भागने लगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन