महनार में पूर्व सरपंच गिरफ्तार

Updated at : 27 Sep 2016 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
महनार में पूर्व सरपंच गिरफ्तार

महनार : महनार प्रखंड के अंतर्गत हसनपुर उत्तरी पंचायत के पूर्व सरपंच पुरमी देवी उर्फ पूर्णिमा देवी न्याय मित्र व न्याय सचिव के मानदेय के गबन के मामले में महनार थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि पुरमी देवी पर न्याय सचिव सुदेश कुमार सिंह […]

विज्ञापन

महनार : महनार प्रखंड के अंतर्गत हसनपुर उत्तरी पंचायत के पूर्व सरपंच पुरमी देवी उर्फ पूर्णिमा देवी न्याय मित्र व न्याय सचिव के मानदेय के गबन के मामले में महनार थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि पुरमी देवी पर न्याय सचिव सुदेश कुमार सिंह व न्याय मित्र किशोर कुमार सिंह ने अपने मानदेय की राशि लगभग तीन लाख रुपए गबन करने की शिकायत तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी से किया था. जिसपर बीडीओ ने संज्ञान लेते हुए पुरमी देवी उर्फ़ पूर्णिमा देवी पर महनार थाना कांड संख्या 39/13 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया था. सूत्र बताते हैं कि मामले को निबटाने के लिए सारे प्रयास िवफर रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन