प्रतिनिधि के कार्यकलाप पर रखें नजर

Updated at : 25 Sep 2016 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
प्रतिनिधि के कार्यकलाप पर रखें नजर

गोरौल : राज्य सभा सदस्य डॉक्टर अनिल सहनी ने कहा की नियत एवं नीति जिसकी ठीक नहीं होगी वह नेतृत्व करने का अधिकारी नहीं क्योंकि आज हमारे पिछड़ी जाति के प्रधान मंत्री के कंधे पर 15 प्रतिशत के लोग बंदूक चला रहे हैं. यह बातें शनिवार को गोरौल प्रखंड स्थित किसान भवन में आयोजित सामाजिक […]

विज्ञापन

गोरौल : राज्य सभा सदस्य डॉक्टर अनिल सहनी ने कहा की नियत एवं नीति जिसकी ठीक नहीं होगी वह नेतृत्व करने का अधिकारी नहीं क्योंकि आज हमारे पिछड़ी जाति के प्रधान मंत्री के कंधे पर 15 प्रतिशत के लोग बंदूक चला रहे हैं. यह बातें शनिवार को गोरौल प्रखंड स्थित किसान भवन में आयोजित सामाजिक संगठन मुक्ति आनन्द के तत्वाधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय अति पिछड़ा, पिछड़ा सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद कही.

सहनी ने कहा कि लोहिया जी भी कहते थे की तुम जो प्रतिनिधि चुनते हो उसके कार्यकलाप एवं क्रिया कलाप को देखो. वह सामाजिक न्याय की बात करता है कि नहीं, लेकिन आज ये सब कौन करता है. लालू जी, नीतीश जी अति पिछड़ा के 12 जातियों को अनुसूचित जातियों में जोड़ने के लिये केंद्र सरकार को अनुशंसा कर भेजा लेकिन वहां से लौटा दिया गया

क्योंकि केंद्र सरकार के मुखिया सामन्तवादियों से घिरे हुये हैं. विधान पार्षद सह उप सचेतक सुबोध राय ने अपने सम्बोधन में कहा की दो राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं लालू प्रसाद एवं नीतीश कुमार जैसे महापुरुष जो पिछड़ा अतिपिछड़ा के लोगों को आगे बढ़ाने का काम किया है बस केवल एकता बनाये रखने की जरूरत है.

इस सम्मेलन में विधायक विद्यासागर निषाद, विजय सहनी, रंजीत सहनी, बेलसर प्रखंड प्रमुख कुमार नीलम, जिला पार्षद संगीत देवी, शत्रुघ्न सहनी, सरपंच रीता ठाकुर, कटरमाला पंचायत के उप मुखिया रेखा कुमारी सहित अन्य शामिल थे. आगत अतिथियों को सम्मेलन के व्यवस्थापक व मुक्ति आनंद संगठन के सचिव राज कुमार सहनी ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. सम्मेलन की अध्यक्षता गोरौल प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार ने की जबकि संचालन पूर्व मुखिया आमन कुमार मेहता ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन