अपहृत का शव मिलते ही मचा कोहराम
Updated at : 24 Sep 2016 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

हिरासत में लिया गया युवक निकला मृतक का दोस्त पटेढ़ी बेलसर/नगवां : गोरौल के बड़े ईंट व्यवसायी विश्वनाथ सिंह के नाती का शव मिलते ही कोहराम मच गया. शव मुजफ्फरपुर के बोचहां में एक पुल के नीचे से क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ है. पुलिस ने हिरासत में लिये गये एक अपराधी की निशानदेही पर […]
विज्ञापन
हिरासत में लिया गया युवक निकला मृतक का दोस्त
पटेढ़ी बेलसर/नगवां : गोरौल के बड़े ईंट व्यवसायी विश्वनाथ सिंह के नाती का शव मिलते ही कोहराम मच गया. शव मुजफ्फरपुर के बोचहां में एक पुल के नीचे से क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ है. पुलिस ने हिरासत में लिये गये एक अपराधी की निशानदेही पर उसे बरामद किया है. बताया जाता है हिरासत में लिया गया युवक मृतक का दोस्त है. उसने 53 लाख रुपये मृतक से उधार लिये थे. रुपये की खातिर ही उसने दोस्त का कत्ल कर दिया. गिरफ्तार युवक का नाम शशि बताया जा रहा है. पुलिस ने शव को जब्त कर लिया है. परिजनों ने शव की शिनाख्त की है.
शुक्रवार को पैतृक गांव मझौली शव पहुंचते ही परिजनों के चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया. करीब दो दिन पूर्व बेलसर ओपी के मझौली निवासी सकल सिंह के पुत्र 25 वर्षीय गुंजन कुमार का 16 सितंबर को अपराधियों ने मुजफ्फरपुर से उसकी बुलेट मोटरसाइकिल के साथ अपहरण कर लिया था. पुलिस ने बाइक को लावारिस हालत में सकरी-लादौरा मार्ग से बरामद किया था. उसको लेकर परिजन ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मृतक प्रॉपर्टी डीलर काम करता था. मृतक गुंजन दो भाइयों में बड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




