लोक अदालत में एक लाख रुपये की हुई वसूली

Updated at : 11 Sep 2016 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
लोक अदालत में एक लाख रुपये की      हुई वसूली

हाजीपुर : नागरिकों से जुड़े मामले और बिजली से जुड़े मामलों का राष्ट्रीय लोक अदालत में हाजीपुर में सुनवाई हुई. इसमें नागरिक से जुड़े मामले को बेंच संख्या 1 कोर्ट रूम एडीजे आठवे के तहत एडीजे आठवे के श्री ब्रजेश नारायण मिश्र, पैनल वकील श्री देवेश कुमार सिंह, तृतीय ग्रेड अधिकारी एडीजे आठवे के श्री […]

विज्ञापन

हाजीपुर : नागरिकों से जुड़े मामले और बिजली से जुड़े मामलों का राष्ट्रीय लोक अदालत में हाजीपुर में सुनवाई हुई. इसमें नागरिक से जुड़े मामले को बेंच संख्या 1 कोर्ट रूम एडीजे आठवे के तहत एडीजे आठवे के श्री ब्रजेश नारायण मिश्र, पैनल वकील श्री देवेश कुमार सिंह, तृतीय ग्रेड अधिकारी एडीजे आठवे के श्री विजय शंकर प्रसाद सिंह और चतुर्थ ग्रेड एडीजे आठवे के श्री विजय कुमार सिन्हा ने सुनवाई की.

बिजली से जुड़े मामले में बेंच 2 मुंसिफ के तहत उप न्यायाधीश श्री नीरज कुमार, पैनल वकील श्री राजीव रंजन कुमार, तृतीय ग्रेड अधिकारी उप न्यायाधीश श्री जयेन्द्र कुमार और चतुर्थ ग्रेड उप न्यायाधीश श्री महेश प्रसाद ने सुनवाई की. सुनवाई के दौरान बिजली विभाग के पंकज कुमार, मनीष रंजन, श्याम कुमार,

जीतेन्द्र कुमार उपस्थित थे. जिला विनिक सेवा पदाधिकारी के ओर से अमित किशोर वर्मा, रंजन कुमार, मृत्युंजय कुमार रमेश, श्याम, संतोष, रोहित और अदरजीत थे. एसडीओ कोर्ट हाजीपुर ने 367 वदो की सूचि, एसडीओ कोर्ट महुआ ने 16 वाद सूचि और एसडीओ कोर्ट महनार ने 41 वाद सूचि का निष्पादन किया गया.

बिजली के मामले में कुल 1 लाख 26 हजार रुपये की वसूली हुई जिसमें चोरी के 23 मामले और आपराधिक 7 मामले थे जो सभी हाजीपुर न्यायालय में वांछित थे. इस तरह शनिवार को कुल 454 मामलों कि सुनवाई लोक अदालत हाजीपुर द्वारा हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन