लालू प्रसाद हैं सर्वमान्य नेता : शहाबुद्दीन

Updated at : 11 Sep 2016 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
लालू प्रसाद हैं सर्वमान्य नेता : शहाबुद्दीन

पातेपुर : हाइकोर्ट से जमानत मिलने के बाद भागलपुर जेल से छूट कर आये राजद के पूर्व सांसद मोहम्‍मद शहाबुद्दीन ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद हमारे नेता हैं. बिहार के वे अकेले ऐसे नेता हैं, जो जात नहीं जमात के हिमायती हैं. वे बिहार के सर्वमान्य नेता हैं. उन पर गरीब, दलित, महादलित, […]

विज्ञापन

पातेपुर : हाइकोर्ट से जमानत मिलने के बाद भागलपुर जेल से छूट कर आये राजद के पूर्व सांसद मोहम्‍मद शहाबुद्दीन ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद हमारे नेता हैं. बिहार के वे अकेले ऐसे नेता हैं, जो जात नहीं जमात के हिमायती हैं. वे बिहार के सर्वमान्य नेता हैं. उन पर गरीब, दलित, महादलित, पिछड़े, यहां तक कि अकलियत आंख मूंद कर यकीन करते हैं.

यह बात राजद के पूर्व सांसद मोहम्‍मद शहाबुद्दीन ने भागलपुर जेल से रिहा होकर सीवान जाने के क्रम में शनिवार को पातेपुर प्रखंड के रसलपुर कावा गांव में मोहम्‍मद शाकीब फारूकी उर्फ मोहम्‍मद शेहरू के आवास पर कहीं. पूर्व सांसद श्री शहाबुद्दीन ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को परिस्थितियों का मु‍ख्‍यमंत्री बताया. इससे पूर्व एनएच 28 के चिक्‍नौटा चौक पर पूर्व सांसद के सैकड़ों समर्थकों ने फूल माला पहना कर पूर्व सांसद का स्‍वागत किया. इस अवसर पर पातेपुर की विधायक प्रेमा चौधरी ने भी फूल-माला पहना कर पूर्व सांसद का स्‍वागत किया.

इस मौके पर समस्‍तीपुर के विधायक अखतरूल इसलाम उर्फ शाहीन सकरा के विधायक लाल बाबू राम के अलावा राजद प्रखंड अध्‍यक्ष मोहम्‍मद इसलाम, राजद अल्‍प संखयक प्रकोष्‍ट के जिलाध्‍यक्ष फैज खान, मोहम्‍मद यसीर, फैज रसूल, मोहम्‍मद साजीद फारूकी, मुजफ्फरपुर के नगर उपाध्‍यक्ष सैयद माजीद हुसैन, मोहम्‍मद अरमान सदरी, शाह आलम सब्‍बू, मोहम्‍मद मुन्‍ना, प्रोफेशर तौकीर आलम, मोहम्‍मद शहीद इरफानी समेत सैकड़ों नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन