एप्रोच सड़क बनाने के लिए एनएच को किया जाम
Updated at : 11 Sep 2016 5:35 AM (IST)
विज्ञापन

टॉल टैक्स वसूली के खिलाफ आंदोलन जारी भगवानपुर : हाजीपुर मुजफफरपुर एनएच 77 पर टॉल टैक्स वसूली के खिलाफ आंदोलन रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. शनिवार को वैशाली जिला नागरिक विकास परिषद के बैनर तले भगवानपुर अड्डा चौक स्थित ओवर ब्रिज के समीप सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. परिषद के सदस्यों का […]
विज्ञापन
टॉल टैक्स वसूली के खिलाफ आंदोलन जारी
भगवानपुर : हाजीपुर मुजफफरपुर एनएच 77 पर टॉल टैक्स वसूली के खिलाफ आंदोलन रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. शनिवार को वैशाली जिला नागरिक विकास परिषद के बैनर तले भगवानपुर अड्डा चौक स्थित ओवर ब्रिज के समीप सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. परिषद के सदस्यों का टॉल टैक्स वसूली के खिलाफ लगातार तीसरे दिन धरना, प्रदर्शन एवं सड़क जाम करते हुए आंदोलन जारी है. टॉल टैक्स वसूली शुरू होने के दूसरे दिन ही से
लोग आंदोलन कर रहे हैं. भगवानपुर अड्डा चौक के समीप से बाजार जाने वाली लिंक सड़क को जोड़ने वाली संपर्क सड़क का आधा-अधूरा निर्माण कर छोड़ देने एवं टॉल टैक्स वसूली के विरोध में करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर विरोध जताया था. दूसरे दिन इसके लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ रघुवंश प्र. सिंह ने भगवानपुर पहुंच कर संपर्क सड़क का निरीक्षण भी किया था. फिर शनिवार को पदयात्रा के साथ सड़क जाम कर प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




