महुआ-चकसिकंदर मार्ग को बनवाने की मांग

Updated at : 11 Sep 2016 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
महुआ-चकसिकंदर मार्ग को बनवाने की मांग

हाजीपुर : महुआ अनुमंडल मुख्यालय बाजार से निकलकर राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में जाने वाला महुआ-चकसिकन्दर मार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. सड़क का सही ढंग से निर्माण नहीं कराएं जाने के कारण लोगो में जनप्रतिनिधि तथा विभाग के अधिकारियो के प्रति रोष है. जानकारी के अनुसार महुआ अनुमंडल मुख्यालय बाजार के जवाहर चौक […]

विज्ञापन

हाजीपुर : महुआ अनुमंडल मुख्यालय बाजार से निकलकर राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में जाने वाला महुआ-चकसिकन्दर मार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. सड़क का सही ढंग से निर्माण नहीं कराएं जाने के कारण लोगो में जनप्रतिनिधि तथा विभाग के अधिकारियो के प्रति रोष है. जानकारी के अनुसार महुआ अनुमंडल मुख्यालय बाजार के जवाहर चौक के समीप से निकलकर मिरजानगर होते राजापाकर क्षेत्र के चकसिकंदर को जाने वाली सड़क पिछले कई वर्षो से पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है. जिस कारण इस मार्ग पर गाड़ी घोड़े की बात तो दूर पैदल चलना भी लोगों के लिये मुश्किल बना हुआ है. सड़क का आलम यह है कि पता ही नहीं चलता की सड़क है भी या नहीं.

इसके वावजूद भी इस सड़क का सही ढंग से निर्माण नही कराये जाने के कारण क्षेत्र के लोग राह बदल कर अपनी मंजिल तक आने जाने को विवश है. कई वर्षों से खस्ता हाल और जर्जर सड़क पर यात्रा कर रहे लोगों ने बीते विधानसभा चुनाव के दौरान महुआ में चुनाव प्रचार करने आयी वर्तमान राज्यसभा सांसद डॉ मीसा भारती को समस्या से अवगत कराया था. भारती ने अपने भाई और बिहार सरकार से स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव के पक्ष में प्रचार करने आयी थी. तब उन्होंने मिरजानगर में एक सभा को संबोधित करते हुए इस सड़क को बनवाने का आश्वासन दिया था, परंतु चुनाव के एक वर्ष बीतने को है. इस सड़क के निर्माण को लेकर किसी प्रकार की कोई चर्चा नहीं हो रही है. जिससे लोग जर्जर सड़क पर ही यात्रा करने को विवश है. सड़क की बदहाल स्थिति पर रोष जाहिर करते हुए फुलवरिया के मुखिया मुन्ना सरकार, हसनपुर ओस्ती के मुखिया विजय पासवान, ताजपुर बुजुर्ग के पूर्व मुखिया विश्ववन्धु कुमार सहित ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव से सड़क को बनवाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन