बैठक में शांति से बकरीद मनाने पर हुई चर्चा

Updated at : 11 Sep 2016 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
बैठक में शांति से बकरीद मनाने पर हुई चर्चा

हाजीपुर : जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति, धार्मिक संगठनों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा तथा वामपंथी उग्रवादियों के आत्मसमर्पण के उपरांत उनको सुविधा की जानकारी पर बैठक की गयी. बैठक में पुलिस अधीक्षक के साथ अनुमंडल पदाधिकारी, थानाध्यक्ष और प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी उपस्थित थे. इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने धार्मिक संगठन […]

विज्ञापन

हाजीपुर : जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति, धार्मिक संगठनों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा तथा वामपंथी उग्रवादियों के आत्मसमर्पण के उपरांत उनको सुविधा की जानकारी पर बैठक की गयी. बैठक में पुलिस अधीक्षक के साथ अनुमंडल पदाधिकारी, थानाध्यक्ष और प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी उपस्थित थे. इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने धार्मिक संगठन एवं व्यवसायी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए बैठक हुई.

अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर बैठक का निर्देश के साथ सभी समस्याओं के समाधान के लिए और उसकी सूचना उपलब्ध करने की बात कही गयी. बकरीद को शांतिपूर्ण मनाने पर भी चर्चा हुई. किसी प्रकार के अप्रिय घटना पर नियंत्रण हेतु आवश्यक कदम उठाने पर चर्चा हुई. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी अफवाह से सभी को बचना चाहिए, यह गंभीर समस्या को उत्पन्न करता हैं. इसके लिए सभी थानाध्यक्ष को चौकस रहना और थाना क्षेत्र में गश्त लगाना चाहिए. प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी का हमेशा भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया. संवेदनशील स्थानों में अवश्य भ्रमण कर शांति बनाने को कहा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन