राजद नेताओं ने पुतला फूंकने को बताया गलत
Updated at : 10 Sep 2016 7:38 AM (IST)
विज्ञापन

जंदाहा. स्थानीय राजद नेताओं ने कला संस्कृति मंत्री शिव चंद्र राम का पुतला फूंके जाने का विरोध किया है. नेताओं ने कहा कि यह पूरी तरह गलत है. इसके लिए युवा राजद ने एक विशेष बैठक बुलायी. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय पटेल ने व संचालन संजीव यादव ने किया. इस मौके पर कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. […]
विज्ञापन
जंदाहा. स्थानीय राजद नेताओं ने कला संस्कृति मंत्री शिव चंद्र राम का पुतला फूंके जाने का विरोध किया है. नेताओं ने कहा कि यह पूरी तरह गलत है. इसके लिए युवा राजद ने एक विशेष बैठक बुलायी. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय पटेल ने व संचालन संजीव यादव ने किया. इस मौके पर कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
दूसरी ओर एनडीए नेताओं ने मंत्री श्री राम का अर्थी जुलूस निकाला और उसे गांधी चौक पर फूंका. इस मौके पर लोजपा के प्रदेश महासचिव राम नाथ रमण. प्रखंड अध्यक्ष भोला सहनी, वात्सल्य कुमार, रालोसपा अति पिछड़ा मंच के जिलाध्यक्ष मनीष सहनी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज झा, भाजयुमो जिला महासचिव डाॅ ज्योति कुमार, नीतेश कुमार चौधरी, प्रेम नाथ राय, राजेश कुमार, राकेश कुमार चौधरी, समेत कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




