खाता नहीं खोले जाने पर लाभार्थियों ने जाम की सड़क

Updated at : 10 Sep 2016 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
खाता नहीं खोले जाने पर लाभार्थियों ने जाम की सड़क

वैशाली : बैंक की ओर से वैशाली पंचायत के वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों का खाता नहीं खोले जाने से नाराज लोगों ने प्रखंड मुख्यालय के सामने सड़क को जाम कर दिया. आक्रोशित लोगों ने कर बीडीओ के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की. लगभग एक माह से प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगा रहे सैकड़ों वृद्ध महिला-पुरुष […]

विज्ञापन
वैशाली : बैंक की ओर से वैशाली पंचायत के वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों का खाता नहीं खोले जाने से नाराज लोगों ने प्रखंड मुख्यालय के सामने सड़क को जाम कर दिया. आक्रोशित लोगों ने कर बीडीओ के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की. लगभग एक माह से प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगा रहे सैकड़ों वृद्ध महिला-पुरुष परेशान हो गये थे. खाता खोलने के लिए बराबर आ रहे लोग थक-हार कर शुक्रवार को काफी उग्र हो गये. सभी घंटों मार्ग अवरुद्ध कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे.
प्रदर्शन कर रही जिंसा देवी, सुखलाल साहनी, बदरू देवी, जगरनाथ महतो, बलराम साहनी, इंद्रदेव महतो सहित कई लोगों का आरोप था कि हमलोग एक महीने से खाता खुलवाने के लिए प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. हम लोगों की बात कोई नहीं सुन रहा है.
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बीडीओ उदय कुमार के कार्यालय को भी घेर कर हो -हल्ला किया. बाद में बीडीओ उदय कुमार ने सभी को काफी समझा- बुझा कर आश्वस्त किया कि बैंक की लापरवाही से खाता नहीं खुल रहा है. लोगों के सामने ही बैंक मैनेजर को खाता खोलने की बात कही. तब जाकर लोग शांत हुए और जाम हटा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन