दिव्यांग बोगी में सफर करते 11 धराये

Updated at : 07 Sep 2016 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
दिव्यांग बोगी में सफर करते 11 धराये

हाजीपुर : स्टेशन पर और ट्रेनों में साफ-सफाई और सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ पूरे स्टेशन की लगातार निगरानी कर रही है. इसके तहत ट्रेनों और प्लेटफाॅर्म पर साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था शामिल हैं. स्टेशन परिसर में सफाई और सुरक्षा के मद्देनजर नियमित जांच के दौरान प्रतिदिन गंदगी फैलते और लाइन पर करते यात्री पकड़े जाते […]

विज्ञापन

हाजीपुर : स्टेशन पर और ट्रेनों में साफ-सफाई और सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ पूरे स्टेशन की लगातार निगरानी कर रही है. इसके तहत ट्रेनों और प्लेटफाॅर्म पर साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था शामिल हैं. स्टेशन परिसर में सफाई और सुरक्षा के मद्देनजर नियमित जांच के दौरान प्रतिदिन गंदगी फैलते और लाइन पर करते यात्री पकड़े जाते हैं और उन पर जुर्माना लगा कर छोड़ दिया जाता है. ट्रेनों में जांच के दौरान आरपीएफ ने दो दिन में 11 यात्रियों को दिव्यांग बोगी में सफर करते पकड़ा है.

सोमवार को बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस की दिव्यांग बोगी में सफर कर रहे पांच यात्रियों और मंगलवार को मौर्य एक्सप्रेस की दिव्यांग बोगी में सफर कर रहे छह यात्रियों को हिरासत में लिया गया. पकड़े गये सभी यात्री वैशाली जिले के रहनेवाले हैं, जिन्हें मजिस्ट्रेट के पास सुनवाई के लिए भेज दिया गया. आरपीएफ की जांच के दौरान फुट ओवर का नहीं इस्तेमाल कर ट्रेन पकड़ने के लिए रेल ट्रैक पार करते दो दिनों में 5 यात्रियों को पकड़ा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन