राहत सामग्री देने की मांग को लेकर धरना

Updated at : 06 Sep 2016 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
राहत सामग्री देने की मांग को लेकर धरना

देसरी/सहदेई बुजुर्ग : प्रखंड कार्यालय पर सोमवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के रामाशंकर भारती,राजेंद्र पटेल,हरेंद्र पासवान, हेमंत कुमार पासवान के नेतृत्व में नेताओं ने धरना देने के बाद अंचलाधिकारी को ज्ञापन देकर बाढ़पीड़ितों को राहत सामग्री देने की मांग की. अंचलाधिकारी को दिये गये ज्ञापन में चैकफैज पंचायत के वार्ड 13, 14 के बाढ़पीड़ितों […]

विज्ञापन

देसरी/सहदेई बुजुर्ग : प्रखंड कार्यालय पर सोमवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के रामाशंकर भारती,राजेंद्र पटेल,हरेंद्र पासवान, हेमंत कुमार पासवान के नेतृत्व में नेताओं ने धरना देने के बाद अंचलाधिकारी को ज्ञापन देकर बाढ़पीड़ितों को राहत सामग्री देने की मांग की. अंचलाधिकारी को दिये गये ज्ञापन में चैकफैज पंचायत के वार्ड 13, 14 के बाढ़पीड़ितों को अनाज, पॉलीथिन, पर्याप्त राशि, मवेशियों के लिए चारा, शीघ्र उपलब्ध करवाने की मांग की है.

चकफैज पंचायत के बाढ़पीड़ित जहां रह रहे हैं, वहां पानी, ब्लीचिंग पाउडर, डीडीटी छिड़काव करवाने तथा बीमार लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की है.

चकेयाज कृषि फार्म में वर्षों से रह रहे कटाव पीड़ितों को पांच डिसमिल जमीन देकर पक्का मकान, शौचालय, बिजली, पानी की व्यवस्था अविलंब करने की मांग की है. मुरौवतपुर पंचायत में डीडीटी छिड़काव करने एवं ब्लीचिंग पाउडर छिटवाने की मांग ज्ञापन में शामिल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन