कस्तूरबा गांधी स्कूल में जांच के दौरान मामला निकला सही

Updated at : 06 Sep 2016 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी स्कूल में जांच के दौरान मामला निकला सही

भगवानपुर : प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हरिवंशपुर में जिला शिक्षा पदाधिकारी सत्य नारायण प्रसाद ने विद्यालय पहुंच कर मामले की जांच की. ज्ञात हो कि पिछले दिनों मेनु के अनुसार तथा भरपेट भोजन नहीं मिलने के कारण विद्यालय की छात्राओं ने भुखमरी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी. जांच के दौरान छात्राओं […]

विज्ञापन

भगवानपुर : प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हरिवंशपुर में जिला शिक्षा पदाधिकारी सत्य नारायण प्रसाद ने विद्यालय पहुंच कर मामले की जांच की. ज्ञात हो कि पिछले दिनों मेनु के अनुसार तथा भरपेट भोजन नहीं मिलने के कारण विद्यालय की छात्राओं ने भुखमरी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी. जांच के दौरान छात्राओं ने मेनु के अनुसार भोजन नहीं मिलने तथा रसोइया की ओर से छात्राओं को प्रताड़ित किये जाने की बात को सत्य पाया. प्रसाद ने बताया कि रसोईया और वाडेन को पूरे मामले में दोषी पाते हुए निष्कासित करने की कार्रवाई की जाएगी.

उसी परिसर में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिवंशपुर के सभी शिक्षक समय से पहले विद्यालय बंद कर चले जाने के लिए प्रधानाध्यापक को निलंबित करने तथा सभी शिक्षकों का वेतन बंद करने की कार्रवाई करने की बात कही. श्री प्रसाद ने कहा कि सूचना के बावजूद बी.आर.सी. कार्यालय बंद कर बी. ई. ओ. सहित सभी बी. आर. पी. को फरार रहने के लिए तथा बी. ई. ओ. को दूरभाष पर बुलाये जाने के बावजूद नहीं आने के आरोप में निलंबन के लिए विभाग को लिखा जाएगा.

सभी बी. आर. पी. का वेतन बंद करने की कार्रवाई किये जाने तथा स्पष्टीकरण पूछने की बात कही. उन्होंने कहा कि बी. आर. सी. कार्यालय बराबर बंद रहने की सुचना मिलती रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन