ठेकेदार से एक लाख रुपये की लूट

जंदाहा : थाना क्षेत्र के बटेश्वर नाथ गांव के पोखर के समीप पिस्टल के बट से मार कर एक ठेकेदार से एक लाख रुपये अपराधियों ने छीन लिये. मामले में धधुआ गांव स्थित ग्लोबल स्पिरिट फैक्टरी के ठेकेदार आलोक कुमार ने थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी रूपम कुमार समेत तीन-चार अज्ञात लोगों को आरोपित […]
जंदाहा : थाना क्षेत्र के बटेश्वर नाथ गांव के पोखर के समीप पिस्टल के बट से मार कर एक ठेकेदार से एक लाख रुपये अपराधियों ने छीन लिये. मामले में धधुआ गांव स्थित ग्लोबल स्पिरिट फैक्टरी के ठेकेदार आलोक कुमार ने थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी रूपम कुमार समेत तीन-चार अज्ञात लोगों को आरोपित किया है.
उन्होंने प्राथमिकी में कहा है कि जब वे अपने चार पहिया वाहन से हाजीपुर की ओर जा रहे थे, तो बटेश्वर नाथ पोखर के निकट पूर्व से घात लगाये लोगों ने उन्हें घेर लिया और 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग की. इनकार करने पर मारपीट करते हुए पैसा छीन लिये और चेतावनी दी कि अगर काम करना है, तो हर माह पैसे देने होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




