बीमारी की रोकथाम में जुटा प्रशासन

हाजीपुर : बाढ़ के बाद फैलने वाले महामारी की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है. प्रभावित क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. शुद्ध पेयजल के लिए चापाकलों में हैलोजन टैबलेट डाले जा रहे हैं. मेडिकल टीम प्रभावित क्षेत्रों में लगातार कैंप कर रही […]
हाजीपुर : बाढ़ के बाद फैलने वाले महामारी की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है. प्रभावित क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. शुद्ध पेयजल के लिए चापाकलों में हैलोजन टैबलेट डाले जा रहे हैं. मेडिकल टीम प्रभावित क्षेत्रों में लगातार कैंप कर रही है. पशुओं को बीमारी से बचाने के पशु चिकित्सकों विशेष रूप से टीकाकरण अभियान चला रहे हैं. बाढ़पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए उनके खाते में रुपये भेजी जा रही है.
यह जानकारी रविवार को डीएम रचना पाटिल प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि बाढ़पीड़ित हर परिवार को 6 हजार रुपये अनुदान दिये जा रहे हैं. तीन हजार रुपये नकद जबकि तीन हजार रुपये का खाद्यान्न दिया जा रहा है. डीएम ने कहा कि अब तक एक करोड़ 36 लाख रुपये राहत कार्य के लिए स्वीकृत किये गये हैं. सोमवार को एक करोड और राशि बैंकों के खाते में भेजी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




