शिक्षा बचाओ आंदोलन को ले अनशन

Updated at : 03 Sep 2016 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा बचाओ आंदोलन को ले अनशन

हाजीपुर : समान शिक्षा प्रणाली समेत अन्य मांगों को लेकर शिक्षा बचाओ आंदोलन के बैनर तले जिला मुख्यालय में शुरू की गयी भूख हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही. समाहरणालय के समक्ष अक्षयवट राय स्टेडियम स्थित वैशाली कला मंच पर अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठे आंदोलनकारियों की प्रशासन द्वारा सुधि नहीं लिए जाने […]

विज्ञापन
हाजीपुर : समान शिक्षा प्रणाली समेत अन्य मांगों को लेकर शिक्षा बचाओ आंदोलन के बैनर तले जिला मुख्यालय में शुरू की गयी भूख हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही. समाहरणालय के समक्ष अक्षयवट राय स्टेडियम स्थित वैशाली कला मंच पर अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठे आंदोलनकारियों की प्रशासन द्वारा सुधि नहीं लिए जाने पर रोष प्रकट किया गया. अनशनकारियों में शिक्षा बचाओ आंदोलन के संयोजक अमरेश कुमार, नौजवान भारत सभा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पासवान, मनोज साह, जयनाथ राम आदि शामिल हैं.
अनशन स्थल पर पंच-सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला, शहीद जगदेव समता परिषद के अध्यक्ष विजय कुशवाहा, एक्टू के राज्य सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, मजदूर संगठन के इंद्रदेव राय, गरीबनाथ राम आदि ने अपने विचार प्रकट करते हुए आंदोलनकारियों की मांग का समर्थन किया. संगठन की मांगों में विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने, एक समान सिलेबस, बीपीएल परिवारों के बच्चों का निजी विद्यालयों में आरटीइ नियमों के अनुरूप नामांकन के साथ ही कोचिंग क्लासों में भी 25 प्रतिशत आरक्षण, निजी स्कूलों की फीस निर्धारित करने आदि मांगें शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन