आंगनबाड़ी केंद्र पर हंगामा कर की लूटपाट

हाजीपुर : महुआ थाना क्षेत्र के चांद सराय मल्लाह टोले में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के एक कर्मी के रंगदारी देने से इनकार करने पर पड़ोसियों ने गाली-गलौज कर मध्याह्न भोजन सामग्री लूट ली. इस संबंध में महुआ थाने के चांद सराय गांव निवासी सुनील कुमार मिश्रा ने एक मामला दर्ज कराया है. कृष्ण मुरारी उर्फ […]
हाजीपुर : महुआ थाना क्षेत्र के चांद सराय मल्लाह टोले में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के एक कर्मी के रंगदारी देने से इनकार करने पर पड़ोसियों ने गाली-गलौज कर मध्याह्न भोजन सामग्री लूट ली. इस संबंध में महुआ थाने के चांद सराय गांव निवासी सुनील कुमार मिश्रा ने एक मामला दर्ज कराया है.
कृष्ण मुरारी उर्फ गुड्डू एवं दस अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया है कि 22 अगस्त को केंद्र मल्लाह टोली कोड संख्या 20 पर वीणा मिश्रा केंद्र के बच्चों को खाना खिला रही थी, उसी समय कृष्ण मुरारी अपने दस अन्य साथियों के साथ केंद्र पर आ धमके और रंगदारी में प्रति माह तीन हजार रुपये की मांग की. जब महिला ने रंगदारी देने से इनकार किया तो आरोपित गाली- गलौज करते हुए केंद्र से मध्याह्न भोजन का सामग्री लूट कर अपने साथियों के साथ भाग खड़ा हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




