दो बाइकों पर सवार चार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Updated at : 23 Aug 2016 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
दो बाइकों पर सवार चार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

सराय सेंट्रल बैंक से रुपये निकाल कर बाइक से घर लौट रहा था किसान पैसे के लिए रच ली अपने ही अपहरण की कहानी कर्ज के 80 हजार रुपये चुकाने के लिए दिया साजिश को अंजाम हाजीपुर : पांच दिन पहले अपहृत युवक को पटना के एक होटल से बरामद कर लिया गया है. मिली […]

विज्ञापन

सराय सेंट्रल बैंक से रुपये निकाल कर बाइक से घर लौट रहा था किसान

पैसे के लिए रच ली अपने ही अपहरण की कहानी
कर्ज के 80 हजार रुपये चुकाने के लिए दिया साजिश को अंजाम
हाजीपुर : पांच दिन पहले अपहृत युवक को पटना के एक होटल से बरामद कर लिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर देवरिया के शारदानंद का 20 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमारर को वैशाली एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने एक टीम का गठन कर पटना के वीणा सिनेमा के समीप स्थित अनुप होटल के काउंटर से टीवी देखते हुए पकड़ लिया.
जब पुलिस ने उससे पूछ-ताछ शुरू की, तो मामला कुछ और ही निकला. युवक ने पुलिस को बताया कि वह एक पेशेवर सट्टेबाज है. उसके उपर 80 हजार रुपये कर्ज हो गये थे, जिसे चुकाने के लिए उसने इस कांड को अंजाम दिया. उसने पुलिस को यह भी बताया कि कुछ दिन पहले उसने अपनी मां के एटीएम कार्ड से कुछ पैसे निकाल लिये थे. जब उससे कर्ज समाप्त नहीं हो सका, तो इस अपहरण कांड की कहानी रच दी.
उसने अपने अपहरण की सूचना अपने मां को मोबाइल पर दी और कहा कि उसका अपहरण कर लिया गया है और अपहरण करनेवाले राशि की मांग कर रहे हैं.
सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया. लोगों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद युवक पकड़ा गया.
क्या है मामला
युवक पांच दिन पहले अपनी मां की दवा पटना से लाने के लिए निकला था. वहां से एक बजे उसने अपनी मां को ही सूचना दी कि उसका अपहरण कर लिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन