समान शिक्षा के लिए भूख हड़ताल

Updated at : 23 Aug 2016 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
समान शिक्षा के लिए भूख हड़ताल

हाजीपुर/सराय : राजापाकर प्रखंड के सराय थाना क्षेत्र की रामपुर रत्नाकर पंचायत स्थित नाग बाबा चौक पर नौजवान भारत सभा के तत्वावधान में शिक्षा बचाव आंदोलन कार्यक्रम की प्रखंडस्तरीय महाबैठक पंचायत की मुखिया उर्मिला देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें नौजवान भारत सभा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पासवान, अमर शहीद जगदेव समता पर्षद के […]

विज्ञापन

हाजीपुर/सराय : राजापाकर प्रखंड के सराय थाना क्षेत्र की रामपुर रत्नाकर पंचायत स्थित नाग बाबा चौक पर नौजवान भारत सभा के तत्वावधान में शिक्षा बचाव आंदोलन कार्यक्रम की प्रखंडस्तरीय महाबैठक पंचायत की मुखिया उर्मिला देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें नौजवान भारत सभा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पासवान, अमर शहीद जगदेव समता पर्षद के अध्यक्ष विजय कुशवाहा और शिक्षा बचाओ आंदोलन के जिला सचिव गरीब नाथ राम,

बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला, प्रखंड अध्यक्ष राम पासवान ने अपना विचार व्यक्त किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि एक से पांच सितंबर तक समान शिक्षा के लिए भूख हड़ताल जन समर्थन के साथ की जायेगी. हड़ताल हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम हाजीपुर में होगी. मौके पर अध्यक्ष रामजी पासवान, उपाध्यक्ष पंकज राम, मंजय लाल पासवान, सचिव अनिल दास, कोषाध्यक्ष लक्षमण सहनी, कार्यकारिणी सदस्य नागेंद्र राम, रामानंद प्रसाद चौरसिया, मो पप्पू , लाल बाबू पासवान, अमोद सहनी को निर्वाचित किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन