महिला को प्रलोभन देकर यौनशोषण, प्राथमिकी

Updated at : 23 Aug 2016 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
महिला को प्रलोभन देकर यौनशोषण, प्राथमिकी

हाजीपुर : लालगंज थाना क्षेत्र के खत्री टोला निवासी महिला ने अपने परिचितों पर साजिश के तहत जमीन हड़प कर एवं अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. उसने गोरौल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़िता ने गोरौल थाने के रामपुर सरोबर उर्फ खोखरा निवासी अबतार पटेल समेत आधा दर्जन व्यक्तियों […]

विज्ञापन

हाजीपुर : लालगंज थाना क्षेत्र के खत्री टोला निवासी महिला ने अपने परिचितों पर साजिश के तहत जमीन हड़प कर एवं अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. उसने गोरौल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़िता ने गोरौल थाने के रामपुर सरोबर उर्फ खोखरा निवासी अबतार पटेल समेत आधा दर्जन व्यक्तियों पर आरोप लगाया है कि पारिवारिक विवाद के कारण 30 अगस्त से महिला अल्पवास गृह हाजीपुर में रह रही थी.

इस बीच पति का देहांत हो गया. इसके बाद आरोपित ने मदद के बहाने कई कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिये तथा यौनशोषण कर अश्लील वीडियो भी बना लिया. इसके बाद ब्लैकमेल किया जाने लगा. जब करने पर अवतार पटेल, शांति प्रिया, रोहित कुमार, मुकुल कुमार, विखल कुमार समेत आधा दर्जन अारोपितों ने मारपीट की. इस दौरान एक लाख 50 हजार रुपये मूल्य के स्वर्ण आभूषण छीन कर गोली मारने की नीयत से फायर किया गया. किसी तरह जान बचा कर घटनास्थल से भागी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन