रुपये ले जाने के समय पुलिस की लें मदद

Updated at : 22 Aug 2016 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
रुपये ले जाने के समय पुलिस की लें मदद

जनता की सेवा के लिए पुलिस संकल्पित हाजीपुर : हाजीपुर चैंबर ऑफ काॅमर्स के तत्वावधान में नगर के सिनेमा रोड स्थित एक होटल के सभागार में पुलिस-पब्लिक संवाद का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन वैशाली एसपी राकेश कुमार ने दीप जला कर किया. शहर में शांति, सुरक्षा और अपराध को ले एसपी राकेश कुमार ने […]

विज्ञापन

जनता की सेवा के लिए पुलिस संकल्पित

हाजीपुर : हाजीपुर चैंबर ऑफ काॅमर्स के तत्वावधान में नगर के सिनेमा रोड स्थित एक होटल के सभागार में पुलिस-पब्लिक संवाद का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन वैशाली एसपी राकेश कुमार ने दीप जला कर किया. शहर में शांति, सुरक्षा और अपराध को ले एसपी राकेश कुमार ने पुलिस शांति सद्भाव एवं सुरक्षा के लिए संकल्पित है. पुलिस विभाग के सभी वरीय अधिकारी एवं थानाध्यक्ष मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप पर आपकी सुविधा के लिए उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग से अनुरोध है कि शहर में ट्रैफिक की समस्या से तो है, जिसके लिए जल्द-से-जल्द पार्किंग की व्यवस्था की जायेगी. वहीं, व्यवसायी वर्ग से अनुरोध किया कि दुकान के बाहर जो भी सामान आप लगाते हैं,
उसे आप बाहर नहीं निकालें. उस अतिक्रमण से भी ट्रैफिक की समस्या पैदा होती है. उन्हाेंने दुकानदारों से, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी और व्यवसायी वर्ग को सुझाव दिया कि जब आप बैक में पैसा जमा करने जाते हैं, तो स्थानीय पुलिस को सूचना दें, जिससे लूटपाट की घटना न हो. वहीं उपाधीक्षक सिया राम गुप्ता ने कहा कि पुलिस बिना जनता के सहयोग से कार्य नहीं कर सकती है. आमजनों के सहयोग से बड़ा-से-बड़ा कार्य अासानी से निष्पादित किया जा सकता है. उन्होंने बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद भारी मात्रा में शराब पकड़ने और कारोबारी को गिरफ्तारी एवं गांजा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए बिहार के तीन जिलों में वैशाली के एसपी राकेश कुमार को भी सम्मानित किया गया. वहीं अध्यक्षता कर रहे निशांत गांधी ने कहा, शहर में सीसीटीवी कैमरा लगाने की जरूरत है, ताकि अपराध रुक सके. शहर में अतिक्रमण पर भी उन्होंने महत्वपूर्ण सुझाव दिये. इस मौके पर संजीव कुमार, द्वारिका सिंह, दिनेश सिंह, मो. रामजानी, विवेक, उमेशचंद्र राकेश, मुकेश रंजन, राम सागर चौधरी, किरण सिंह, पंकज चौहान, मुकेश रंजन अनीव चंद गांधी ने भी सुझाव दिये. धन्यवाद ज्ञापन द्वारिका सिंह ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन