वैशाली जिला आधी आबादी के मामले में अंतिम पायदान पर
Updated at : 20 Aug 2016 6:40 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत रक्षाबंधन पर्व को नये स्वरूप में राजकीय बुनियादी विद्यालय, कन्हौली में मनाया गया. कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन, वैशाली की ओर से स्व कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान में किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला बाल संरक्षण इकाई की सहायक निदेशक […]
विज्ञापन
हाजीपुर : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत रक्षाबंधन पर्व को नये स्वरूप में राजकीय बुनियादी विद्यालय, कन्हौली में मनाया गया. कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन, वैशाली की ओर से स्व कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान में किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला बाल संरक्षण इकाई की सहायक निदेशक स्मिता कुमारी ने कहा कि आज लड़कियां समाज में इतनी स्वावलंबी हो रही हैं कि वह स्वयं की रक्षा तो कर ही सकती हैं और समाज की सुरक्षा करने में भी योगदान दे रही हैं. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत वैशाली जिले में लड़कियों का गुणात्मक विकास दिखने लगा है. पहले लड़कियां घरों के चहारदीवारी में सिमटी थीं पर आज लड़कियां स्कूलों में बड़ी तादाद में शिक्षा प्राप्त करने के उद्देश्य से आ रही हैं.
बाल कल्याण समिति की सदस्य विभा कुमारी ने बताया कि वैशाली जिला देश के 100 जिलों में एक तथा बिहार का एकमात्र जिला है, जहां महिलाओं की दर पुरुषों के मुकाबले काफी कम है, जिससे आनेवाले समय में संतुलन बनाये रखने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का कार्यक्रम वैशाली जिले में किया जा रहा है.
संचालन कार्यक्रम का संचालन टास्क फोर्स के सदस्य सह सचिव, स्व कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान सुधीर कुमार शुक्ला ने किया. कार्यक्रम में बच्चियों के द्वारा नृत्य, गायन, नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ इत्यादि की प्रस्तुति दी गयी. इस अवसर पर बाल संरक्षण पदाधिकारी पंकज कुमार प्रसाद, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मृत्यंजय कुमार, बाल संसद प्रभारी केशव कुमार शुक्ला, मीना मंच प्रभारी सोनी कुमारी,
शिक्षिका प्रियंका प्रियदर्शनी, रीना कुमारी, शिक्षक पंकज कुमार के अलावा बच्चे एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




