हाजीपुर में लापता बच्चे की हत्या
Updated at : 19 Aug 2016 7:54 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में एक तीन वर्षीय बच्चे की पेट चीर कर हत्या करने के बाद हत्यारों ने शव को जनेरा के खेत में फेंक दिया. रामाधार सिंह का तीन वर्षीय पुत्र छोटू गुरुवार को दिन के 12 बजे तक अपने घर पर ही था और खेल रहा था. उसके […]
विज्ञापन
हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में एक तीन वर्षीय बच्चे की पेट चीर कर हत्या करने के बाद हत्यारों ने शव को जनेरा के खेत में फेंक दिया. रामाधार सिंह का तीन वर्षीय पुत्र छोटू गुरुवार को दिन के 12 बजे तक अपने घर पर ही था और खेल रहा था. उसके बाद किसी ने उसे नहीं देखा.
शाम होने पर जब परिवार वालों ने बच्चे की खोजबीन की, तो उसके घर के पीछे लगभग 50 गज की दूरी पर स्थित खेत में उसका शव पड़ा था. हत्यारे ने बच्चे का पेट चीर दिया था.
गांव में बच्चे की हत्या से सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना पर पहुंची सदर पुलिस को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया और एसपी एवं डीएम को बुलाये जाने की मांग करने लगे. ग्रामीण खोजी कुत्ते की मांग कर रहे थे, ताकि हत्यारों की शिनाख्त हो सके. हालात की नजाकत को देख अगल-बगल के थाने की पुलिस को वहां बुलाया गया.
इसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. ग्रामीणों ने सभी को खदेड़ दिया. इस संबंध में ग्रामीणों का कहना था कि बच्चे के दादा का पूर्व से अपने पड़ोसियों से भूमि विवाद था. घटनास्थल पर तनावपूर्ण स्थिति कायम है. समाचार लिखे जाने तक वरीय पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




