बम भोले के नारों से गूंज उठा इलाका

लालगंज सदर : श्रावण मास के चौथी रविवार को वातावरण बम भोले के नारों से गूंज उठा. सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने को हर-हर महादेव का उद्घोष करते हुए कांवरिये बसंता जहानाबाद के नीरा नारायणी घाट पहुंचे. वहां से कलश में जल भर कर मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ धाम और वैशाली प्रखंड के कमल […]
लालगंज सदर : श्रावण मास के चौथी रविवार को वातावरण बम भोले के नारों से गूंज उठा. सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने को हर-हर महादेव का उद्घोष करते हुए कांवरिये बसंता जहानाबाद के नीरा नारायणी घाट पहुंचे. वहां से कलश में जल भर कर मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ धाम और वैशाली प्रखंड के कमल छपरा गांव के पंचमुखी महादेव धाम के लिए रवाना हुए. देर रात तक कांवरियों के जल भरने का सिलसिला जारी रहा.
शाम होते ही हर ओर कांवरियों का हुजूम दिखने लगा था. कांवरियों के बोल बम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया. शिवभक्त जल भरने के लिए टोली बनाकर गंगा घाटों के लिए रवाना हुए. शाम होते-होते घाट पर शिवभक्तों का रेला उमड़ पड़ा. हालांकि अपेक्षा से भीड़ कुछ कम दिखी. कांवरियों ने कलश में जल भरा और पूजन-अर्चन किया. फिर शुरू हुई गरीबनाथ धाम एवं पंचमुखी महादेव धाम की यात्रा. पूरे रास्ते हर-हर महादेव का नारा लगाते हुए कांवरिये बाबा धाम की ओर बढ़े जा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




