वैशाली में पत्रकार पर हमले पर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया

Updated at : 03 Aug 2016 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
वैशाली में पत्रकार पर हमले पर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया

पटना : बिहार विधानसभा में आज भाजपा नीत राजग ने वैशाली जिला में एक हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार की पिटाई पर कड़ा विरोध जताते हुए उन्हें सुरक्षा मुहैया कराये जाने की मांग की है. भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव ने वैशाली जिला के महुआ प्रखंड में एक हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार की […]

विज्ञापन

पटना : बिहार विधानसभा में आज भाजपा नीत राजग ने वैशाली जिला में एक हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार की पिटाई पर कड़ा विरोध जताते हुए उन्हें सुरक्षा मुहैया कराये जाने की मांग की है. भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव ने वैशाली जिला के महुआ प्रखंड में एक हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार की कल की गयी पिटाई पर कड़ा विरोध जताया. प्रतिपक्ष के नेता प्रेम कुमार और अन्य भाजपा सदस्य तथा उसके सहयोगी दलों लोजपा, हिंदुस्तानी अवाम मोरचा तथा राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के विधायकों ने अपनी-अपनी सीट से खड़े होकर महागंठबंधन सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की.

सभी ने चौथे स्तंभ के सदस्य को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की. राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े पुत्र और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव भाजपा सदस्यों के कड़े विरोध के कुछ समय पूर्व ही सदन से बाहर जा चुके थे. नंदकिशोर ने कहा कि हाल में सीवान जिला में एक हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के बाद अब एक बस संचालक के भाड़ा बढ़ाने को लेकर समाचार प्रकाशित करने पर एक मीडियाकर्मी की बुरी तरह पिटाई की गयी है. बिहार विधानसभा में पूर्व प्रतिपक्ष नेता नंदकिशोर ने पत्रकार पर हमले पर गहरी चिंता जताते हुए आरोप लगाया कि यह प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था को दर्शाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन