बेटे पर हत्या की आशंका के बाद भीड़ ने पिता को पेड़ से बांध पीटा

Updated at : 03 Aug 2016 11:26 AM (IST)
विज्ञापन
बेटे पर हत्या की आशंका के बाद भीड़ ने पिता को पेड़ से बांध पीटा

वैशाली : बिहार के वैशाली में सड़क जाम के दौरान आलोक को महुआ वाहन पड़ाव के संचालक मनोज राय ने चार गुर्गों की मदद से पकड़ कर लिया. इसके बाद लोगों को आशंका हो गयी कि आलोक की हत्या कर दी गयी है. इस पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया. आक्रोशित लाेगों ने वाहन पड़ाव […]

विज्ञापन

वैशाली : बिहार के वैशाली में सड़क जाम के दौरान आलोक को महुआ वाहन पड़ाव के संचालक मनोज राय ने चार गुर्गों की मदद से पकड़ कर लिया. इसके बाद लोगों को आशंका हो गयी कि आलोक की हत्या कर दी गयी है. इस पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया. आक्रोशित लाेगों ने वाहन पड़ाव संचालक के पिता सकल राय की पेड़ में बांध कर पिटाई कर दी.

लापता युवा नेता आलोक कुमार के पिता श्री जायसवाल द्वारा बताया गया कि दिन के अपराह्न 1.30 बजे वाहन पड़ाव संचालक मनोज कुमार राय द्वारा उनके मोबाइल पर अपने पुत्र आलोक को बंधक बनाये जाने की सूचना मिली. उसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया. उन्होंने आशंका जतायी है कि उनके पुत्र की हत्या कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन