बेटे पर अपहरण का आरोप पिता को पेड़ से बांध कर पीटा

महुआ सदर : महुआ-मुजफ्फरपुर मार्ग के फुलार चौक के पास मनमाना यात्री भाड़ा के खिलाफ सड़क पर उतर कर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम किया जा रहा था. जाम करनेवालों का समर्थन कर रहे फुलार गांव निवासी सह जिला पर्षद पद के प्रत्याशी दिलीप कुमार जायसवाल के 22 वर्षीय पुत्र एवं युवा जागृति अभियान के […]
महुआ सदर : महुआ-मुजफ्फरपुर मार्ग के फुलार चौक के पास मनमाना यात्री भाड़ा के खिलाफ सड़क पर उतर कर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम किया जा रहा था. जाम करनेवालों का समर्थन कर रहे फुलार गांव निवासी सह जिला पर्षद पद के प्रत्याशी दिलीप कुमार जायसवाल के 22 वर्षीय पुत्र एवं युवा जागृति अभियान के प्रांतीय प्रमुख आलोक कुमार कर रहे थे. वहीं, आलोक को महुआ वाहन पड़ाव के संचालक मनोज राय द्वारा अपने चार गुर्गों की मदद से पकड़ कर उन्हें स्कॉर्पियो पर लाद कर कहीं अन्यत्र ले जाकर हत्या कर देने की आशंका को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया. आक्रोशित लाेग वाहन पड़ाव संचालक के पिता सकल राय की जम कर पिटाई करने के उपरांत उनके घर से पकड़ कर घसीटते हुए लापता युवा नेता आलोक कुमार के घर के पास के पेड़ में बांध कर बंधक बनाये हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




