एनएसएस ने वार्ड नंबर दो को लिया गोद
Updated at : 03 Aug 2016 4:04 AM (IST)
विज्ञापन

शहर के वार्ड नंबर दो में बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ कार्यक्रम आयोजित एनएसएस द्वारा वार्ड के बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित हाजीपुर : जमुनीलाल कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा शहर के वार्ड नंबर दो में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस वार्ड को कॉलेज की एनएसएस इकाई ने गोद लिया […]
विज्ञापन
शहर के वार्ड नंबर दो में बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ कार्यक्रम आयोजित
एनएसएस द्वारा वार्ड के बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित
हाजीपुर : जमुनीलाल कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा शहर के वार्ड नंबर दो में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस वार्ड को कॉलेज की एनएसएस इकाई ने गोद लिया है. वार्ड के सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ तारकेश्वर पंडित ने की. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रामानंद सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पर्षद सभापति हैदर अली, वार्ड पार्षद ब्रह्मदेव भगत ने कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड के बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया. इस मौके पर सभापति हैदर अली ने कहा कि एनएसएस सामाजिक रूप से प्रशंसनीय कार्य कर रही है. इस तरह के कार्यक्रम से समाज को काफी लाभ मिलेगा.
पार्षद श्री भगत ने कहा कि कार्यक्रम से बच्चियां प्रेरित होंगी और उसमें पढ़ने की लालसा बढ़ेगी. उन्होंने इसके लिए कॉलेज एवं एनएसएस की सराहना की. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सिंह ने एनएसएस के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी और बताया कि एनएसएस द्वारा इस वार्ड को गोद लिया गया है. कॉलेज इसके विकास के लिए लगातार प्रयत्नशील है. ऐसा प्रयास है कि प्रत्येक परिवार की बच्चियां शिक्षित हों और अपने अधिकारों को समझें. वार्ड में एनएसएस द्वारा स्वास्थ्य, शराबबंदी आदि पर कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं और कई कार्यक्रम चलाये जाने की योजना है.
अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ पंडित ने कहा कि वार्ड में दलित और महादलित परिवारों की संख्या अधिक है, इसके लिए इसे गोद लिया गया है. कॉलेज के सेवानिवृत्त लेखापाल डॉ सोनफी राय ने किहा कि एनएसएस द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम में वार्ड के नागरिकों को भी सहयोग करना
होगा. कार्यक्रम में डॉ जर्नादन कुमार, डॉ उदय कुमार, डॉ रेणु कुमारी, डॉ राम सुमिरत राय, डॉ आशा शर्मा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




