इवीएम से चुनाव चिह्न हटाने की मांग

Updated at : 03 Aug 2016 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
इवीएम से चुनाव चिह्न हटाने की मांग

वैशाली : लोकतंत्र मुक्ति आंदोलन प्रार्थना-मार्च के माध्यम से चुनाव के दौरान इवीएम से चुनाव चिह्न हटाने की मांग को लेकर अपनी लड़ाई जारी रखेगा. लोकतंत्र मुक्ति आंदोलन के बिहार संयोजक विनय पासवान ने प्रखंड क्षेत्र के जतकौली चक्रमदास, वैशाली, भगवानपुरत्ती, अमृतपुर आदि गांवों में सघन जनसंपर्क चला कर इस अभियान में सक्रिय सहयोग करने […]

विज्ञापन

वैशाली : लोकतंत्र मुक्ति आंदोलन प्रार्थना-मार्च के माध्यम से चुनाव के दौरान इवीएम से चुनाव चिह्न हटाने की मांग को लेकर अपनी लड़ाई जारी रखेगा. लोकतंत्र मुक्ति आंदोलन के बिहार संयोजक विनय पासवान ने प्रखंड क्षेत्र के जतकौली चक्रमदास, वैशाली, भगवानपुरत्ती,

अमृतपुर आदि गांवों में सघन जनसंपर्क चला कर इस अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील लोगों से की. लोकतंत्र मुक्ति आंदोलन के बिहार सयोजक श्री पासवान ने लोगों से कहा कि आदमी के हित में इवीएम से चुनाव चिह्न हटवाने के लिए चल रहे लोकतंत्र मुक्ति आंदोलन को तमाम बुद्धजीवी और समाजसेवी अन्ना हजारे जी ने न सिर्फ समर्थन दिया है बल्कि इसे आजादी की दूसरी लड़ाई बताते हुए कहा कि इवीएम से चुनाव चिह्न हटते ही लोकतंत्र बहाल हो जायेगा. इस आंदोलन को राष्ट्रव्यापी बनाया जायेगा. इस मौके पर शंभु राय, सुरेश राय, राम नरेश राय सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन