छेड़खानी का केस वापस नहीं लेने पर पति की हत्या

Updated at : 03 Aug 2016 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
छेड़खानी का केस वापस नहीं लेने पर पति की हत्या

मांझी : छेड़खानी व प्रताड़ना का मुकदमा वापस नहीं लेने की कीमत दलित महिला को अपने सुहाग की जान गंवा कर चुकानी पड़ी. यह घटना सबदरा गांव की है. मंगलवार की सिलाई-कटाई करनेवाले 40 वर्षीय सिकंदर राम की गला रेत कर कर दी गयी. सिकंदर अपने दालान में सो रहा था, तभी रात 12:30 बजे […]

विज्ञापन

मांझी : छेड़खानी व प्रताड़ना का मुकदमा वापस नहीं लेने की कीमत दलित महिला को अपने सुहाग की जान गंवा कर चुकानी पड़ी. यह घटना सबदरा गांव की है. मंगलवार की सिलाई-कटाई करनेवाले 40 वर्षीय सिकंदर राम की गला रेत कर कर दी गयी. सिकंदर अपने दालान में सो रहा था, तभी रात 12:30 बजे दो बाइकों से चार लोग पहुंचे और धारदार हथियार से उसकी गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया.

घटना के एक पखवाड़ा पहले सिकंदर राम की पत्नी चिंता देवी के साथ छेड़खानी की घटना हुई थी, जिससे संबंधित प्राथमिकी चिंता देवी के बयान पर दर्ज है और एक दिन पहले पुलिस ने इस मामले की जांच सबदरा गांव जाकर की थी. चिंता देवी पर प्राथमिकी वापस लेने के लिए आरोपित दबाव बना रहे थे. चिंता देवी ने इससे इनकार कर दिया और पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी तो उसके पति की हत्या कर दी.
चिंता देवी ने गांव के शिव कुमार यादव, गोरख यादव, नन्हकी यादव व रामचंद यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूचना मिलते ही मांझी के थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस के एक अभियुक्त शिव कुमार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन