पेट्रोल पंप के कर्मचारी से 4.57 लाख की लूट
Updated at : 02 Aug 2016 6:26 AM (IST)
विज्ञापन

पिस्टल के बल पर उसके पास से पैसा लूट कर पासवान चौक की ओर भाग निकले अपराधी हाजीपुर : बैंक में पैसा जमा करने जा रहे पेट्रोल पंप के कर्मचारी से बाइक सवार दो अपराधियों ने 4.57 लाख रुपये लूट लिये. प्राप्त जानकारी के अनुसार गांधी सेतु मार्ग पर चौरसिया चौक के समीप स्थित जय […]
विज्ञापन
पिस्टल के बल पर उसके पास से पैसा लूट कर पासवान चौक की ओर भाग निकले अपराधी
हाजीपुर : बैंक में पैसा जमा करने जा रहे पेट्रोल पंप के कर्मचारी से बाइक सवार दो अपराधियों ने 4.57 लाख रुपये लूट लिये. प्राप्त जानकारी के अनुसार गांधी सेतु मार्ग पर चौरसिया चौक के समीप स्थित जय माता दी पेट्रोल पंप से उसका एक कर्मचारी विश्वजीत कुमार यादव चौक स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में पैसा जमा करने के लिए चार लाख 57 हजार रुपये ले कर बाइक से निकला था. विश्वजीत जैसे ही बागदुल्हन के समीप पहुंचा,
बाइक सवार दो अपराधियों ने उसे आगे से रोक कर पिस्टल के बल पर उसके पास से पैसा लूट कर पासवान चौक की ओर भाग निकले. इसकी सूचना कर्मचारी ने पेट्रोल पंप पर दी. सूचना पाकर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष ने विश्वजीत कुमार से पूछताछ कर मामले की छानबीन की. वहीं इस मामले में पेट्रोल पंप के कर्मचारी के बयान पर नगर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




