अपनी मां को ढूंढ रहे हैं चार बच्चे

Updated at : 02 Aug 2016 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
अपनी मां को ढूंढ रहे हैं चार बच्चे

हाजीपुर : ढाई माह पूर्व हाजीपुर से अपने जाउत के साथ लापता हुई महिला के चार बच्चों ने अपनी मां को ढूंढने के लिए एसपी से गुहार लगायी है. बिदुपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर कुतुबपुर गांव निवासी संजय शर्मा की तीन पुत्रियों और एक पुत्र ने सोमवार को एसपी से मिल कर अपनी मां को […]

विज्ञापन

हाजीपुर : ढाई माह पूर्व हाजीपुर से अपने जाउत के साथ लापता हुई महिला के चार बच्चों ने अपनी मां को ढूंढने के लिए एसपी से गुहार लगायी है. बिदुपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर कुतुबपुर गांव निवासी संजय शर्मा की तीन पुत्रियों और एक पुत्र ने सोमवार को एसपी से मिल कर अपनी मां को खोजने की गुहार लगायी है. विदित हो कि संजय शर्मा की पत्नी पुतुल देवी अपनी बहन की शादी में शामिल होने अपने मायके गयी थी और वहीं से वह हाजीपुर चली गयी.

अपने पति संजय शर्मा को बताया था कि उसका भतीजे संजीव शर्मा की मां बीमार है और उसने हाजीपुर बुलाया है. हाजीपुर पहुंचने पर उसने मोबाइल पर बताया था कि वह रामाशीष चौक पहुंच गयी है और संजीव के साथ है. तब से वह
लापता है.
इस मामले में संजय के बयान पर महुआ पुलिस ने संजीव के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की थी, लेकिन वह अब तक बरामद नहीं की जा सकी है. उसके बरामदगी को लेकर बच्चों ने गुहार लगायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन