शोषणमुक्त समाज के लिए संघर्ष है प्रेमचंद की परंपरा : पांडेय

Updated at : 02 Aug 2016 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
शोषणमुक्त समाज के लिए संघर्ष है प्रेमचंद की परंपरा : पांडेय

प्रेमचंद जयंती समारोह मना हाजीपुर : शहर के गांधी आश्रम स्थित गांधी स्मारक पुस्तकालय में प्रगतिशील लेखक संघ, निर्माण रंगमंच एवं पुस्तकालय परिवार के संयुक्त तत्वावधान में प्रेमचंद जयंती समारोह का आयोजन हुआ. कार्यक्रम दो सत्रों में हुआ. पहले सत्र में प्रलेस एवं पुस्तकालय की ओर से मुंशी प्रेमचंद की परंपरा के अर्थ विषय पर […]

विज्ञापन

प्रेमचंद जयंती समारोह मना

हाजीपुर : शहर के गांधी आश्रम स्थित गांधी स्मारक पुस्तकालय में प्रगतिशील लेखक संघ, निर्माण रंगमंच एवं पुस्तकालय परिवार के संयुक्त तत्वावधान में प्रेमचंद जयंती समारोह का आयोजन हुआ. कार्यक्रम दो सत्रों में हुआ. पहले सत्र में प्रलेस एवं पुस्तकालय की ओर से मुंशी प्रेमचंद की परंपरा के अर्थ विषय पर परिचर्चा आयोजित हुई. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रलेस के जिलाध्यक्ष विनय कृष्ण काले बादल एवं संचालन पुस्तकालय के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र राकेश ने की.
विषय पर बोलते हुए वरिष्ठ चिंतक व लेखक डॉ ब्रज कुमार पांडेय ने कहा कि प्रेमचंद की परंपरा शोषणमुक्त और समतामूलक समाज के लिए संघर्ष की परंपरा है. प्रेमचंद की परंपरा जानने के लिए प्रेमचंद होने का मतलब समझना जरूरी है. वरिष्ठ साहित्यकार पंडित सिद्धिनाथ मिश्र ने कहा कि प्रेमचंद की परंपरा का सबसे महत्वपूर्ण पहलू हैं लेखक की पक्षधरता. युवा साहित्यकार राकेश रंजन ने प्रेमचंद की परपंरा को अवसरवादिता की नहीं बल्कि त्याग, बलिदान और सेवा की परंपरा बताया. बढ़ती अवसरवादिता पर चिंता प्रकट करते हुए इस परंपरा को बुलंद करने की आवश्यकता जतायी.
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में निर्माण रंगमंच की ओर से प्रेमचंद की दो कहानियों, सवा सेर गेहूं तथा सद्गति पर आधारित नाटक दो कदम की प्रस्तुति की गयी. नाट्य रूपांतरण एवं निर्देशन संस्था के सचिव क्षितिज प्रकाश का था. नाटक में उन्होंने सूत्रधार और पंडित की भूमिका निभायी. अन्य पात्रों में सुजीत कुमार, रविशंकर पासवान, शिवम सोनी, गुलशन कुमार, अंजलि, किरण देवी, रंधीर कुमार प्रभाकर, अपूर्व जोशी, उमेश तिवारी, विशाल आनंद,
राजा, अमित कुमार, विट्ठल नाथ सूर्य आदि ने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया. मौके पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अनिल चंद्र कुशवाहा, वरिष्ठ रंगकर्मी मनोरंजन वर्मा, किशोरी प्रसन्न सिंह, विजय कुमार विनीत, संजय शांडिल्य, जीवेश कुमार सिंह, विनय चंद्र झा, अनिल लोदीपुरी आदि उपस्थित थे. डिवाइन इंडिया साइंस एंड स्प्रीच्युअल हैप्पीनेस एसोसिएशन की तरफ से संस्था के सचिव राजेश
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन