महिला से चेन झपट बाइक सवार युवक फरार

Updated at : 01 Aug 2016 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
महिला से चेन झपट बाइक सवार युवक फरार

हाजीपुर : बाइक सवार दो अपराधी राह चलती एक महिला के गले से चेन झपट कर फरार हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के गांधी चौक के समीप नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज निवासी विशाखा देवी अपने परिजनों के साथ लगभग छह बजे शाम घर लौट रही थी कि गांधी चौक के समीप एक […]

विज्ञापन

हाजीपुर : बाइक सवार दो अपराधी राह चलती एक महिला के गले से चेन झपट कर फरार हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के गांधी चौक के समीप नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज निवासी विशाखा देवी अपने परिजनों के साथ लगभग छह बजे शाम घर लौट रही थी कि गांधी चौक के समीप एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गये. दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में भय पैदा हो गया है.

वहीं चेन झपटने के क्रम में महिला रोड पर गिर पड़ी और चिल्लाते हुए गांधी चौक पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी को घटना की जानकारी दी. महिला का कहना है कि मेरे कई बार कहने के बाद भी उसने कोई कार्रवाई नहीं की. सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन