43 लाख से बनेगा आसरा केंद्र
Updated at : 29 Jul 2016 4:48 AM (IST)
विज्ञापन

पहल . सदर अस्पताल के मरीजों और परिजनों को मिलेगा ठौर दूर-दराज से इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को अब ठौर की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा. ऐसे लोगों के लिए नगर पर्षद बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने जा रहा है. नगर पर्षद की ओर से सदर अस्पताल परिसर में आसरा केंद्र […]
विज्ञापन
पहल . सदर अस्पताल के मरीजों और परिजनों को मिलेगा ठौर
दूर-दराज से इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को अब ठौर की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा. ऐसे लोगों के लिए नगर पर्षद बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने जा रहा है. नगर पर्षद की ओर से सदर अस्पताल परिसर में आसरा केंद्र का निर्माण कराया जायेगा.
हाजीपुर : शहर में दूर-दराज से इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को ठहरने की समस्या हो जाती है. आने वाले दिनों में मरीज के परिजन इस चिंता से मुक्त हो जायेंगे कि शाम ढलने के बाद रात कहां गुजरेगी और भोजन कहां मिलेगा.
इन समस्याओं से लोगों को निजात दिलाने के लिए नगर पर्षद की ओर से सदर अस्पताल परिसर में आसरा केंद्र का निर्माण कराया जायेगा. नगर पर्षद की इस योजना से जिले के सुदूर क्षेत्रों से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को काफी सहूलियत हो जायेगी.
मंदिर के बगल में खाली भूखंड पर बनेगा : सदर अस्पताल परिसर में नगर पर्षद द्वारा बनाये जाने वाले आसरा केंद्र के निर्माण पर लगभग 43 लाख रुपये खर्च होंगे. अस्पताल परिसर में रोगी कल्याण समिति के सामने हनुमान मंदिर के बगल में खाली भूखंड पर आसरा केंद्र स्थापित किया जायेगा.
फिलहाल इस भूखंड का उपयोग वाहन पड़ाव के रूप में किया जा रहा था. नगर पर्षद के उप सभापति निकेत कुमार सिन्हा डब्लू ने बताया कि अस्पताल परिसर में आसरा केंद्र के निर्माण के लिए उपयुक्त स्थल का चयन करने के बाद सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी से इस प्रस्ताव पर चर्चा की गयी.
सहमति के बाद इसका एनओसी प्राप्त किया गया. इसका टेंडर भी फाइनल हो चुका है.
चंद रोज के भीतर ही निर्माण शुरू हो जायेगा. एक साल के अंदर यह बन कर तैयार हो जायेगा.
ग्राउंड फ्लोर पर बाथरूम ऊपरी तल्ले पर विश्रामालय
तीन मंजिला भवन में हाेंगे 50 बेड
तीन मंजिला आसरा केंद्र में 50 बेड की व्यवस्था की जायेगी. 1350 स्क्वायर फीट क्षेत्रफल में जी प्लस टू भवन का निर्माण कराया जायेगा. इसमें सभी आवश्यक सुविधाएं बहाल की जायेगी. आसरा केंद्र में लोगों के सिर्फ ठहरने की ही नहीं, भोजन की भी सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी.
भवन के ग्राउंड फ्लोर में किचेन और बाथरूम के अलावे प्रतीक्षालय बनाया जायेगा. दूसरे और तीसरे तल्ले पर रात्रि विश्राम के लिए बेड लगाये जायेंगे. इसके साथ ही शौचालय और स्नान घर भी होगा. नगर पर्षद के अभियंता ने बताया कि आसरा केंद्र में ठहरने वालों को असुविधा न हो, इसके लिए भवन के सभी फ्लोर में बाथरूम बनाने की योजना है. यहां आश्रय लेने वाले मरीज के परिजनों को खाने-पीने के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जायेगी.
क्या कहते हैं अधिकारी
सदर अस्पताल परिसर में नगर पर्षद द्वारा आसरा केंद्र बन जाने पर ऐसे हजारों-लाखों लोग राहत महसूस करेंगे, जो इस तरह की पीड़ा और परेशानी किसी न किसी अस्पताल में झेलते हैं. आसरा केंद्र को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जायेगा. अगले साल से लोगों को यह सुविधा मिलने लगेगी. एक साल में इसे तैयार कर देना है. कार्य का शुभारंभ होने जा रहा है.
निकेत कुमार सिन्हा, उपसभापति, नगर पर्षद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




