बहन की जबरन मांग भरने से आहत भाई ने फांसी लगा दी जान, लड़की ने भी किया खुदकुशी का प्रयास

Updated at : 28 Jul 2016 7:21 AM (IST)
विज्ञापन
बहन की जबरन मांग भरने से आहत भाई ने फांसी लगा दी जान, लड़की ने भी किया खुदकुशी का प्रयास

हाजीपुर : पहले बहन की मांग में जबरन सिंदूर डाले जाने और फिर पूरे गांव में इसका प्रचार किये जाने से भाई इतना आहत हुआ कि उसने फांसी लगा कर जान दे दी. लड़की ने जब भाई को फांसी से झूलते देखा, तो उसने भी जान देने की कोशिश की. लेकिन, पिता ने मौके पर […]

विज्ञापन
हाजीपुर : पहले बहन की मांग में जबरन सिंदूर डाले जाने और फिर पूरे गांव में इसका प्रचार किये जाने से भाई इतना आहत हुआ कि उसने फांसी लगा कर जान दे दी. लड़की ने जब भाई को फांसी से झूलते देखा, तो उसने भी जान देने की कोशिश की. लेकिन, पिता ने मौके पर पहुंच कर उसे बचा लिया. यह घटना हाजीपुर सदर थाने के पानापुर लंगा गांव की है. लड़की के बयान पर गांव के ही चार लड़कों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. यह लड़की सोमवार को अपने घर पर थी.
पड़ोस की एक महिला उसे बुला कर अपने घर ले गयी. वहां से उसे लेकर पूजा करने के लिए पहले मंदिर और फिर ब्रह्मस्थान गयी. ब्रह्मस्थान पर पहले से ही गांव के शिवचंद्र राम का पुत्र सोनेलाल कुमार, योगेंद्र राम का पुत्र राजू राम, शत्रुघ्न राम का पुत्र दीप नारायण और उमेश राम का पुत्र रोहित कुमार मौजूद थे.
लड़की को देखते ही चारों अश्लील बातें करने लगे. लड़की ने इसका विरोध किया. विरोध करने पर सोनेलाल ने कहा, चाहे तुम जो कर लो. मैं तुमसे शादी करके रहूंगा. इसके बाद उसके तीनों साथियों ने उसे उकसाया और उसने लड़की की मांग में जबरन सिंदूर डाल दिया. लड़की ने इसकी सूचना अपने मां-बाप को दी और तत्काल मांग से सिंदूर को धो दिया.
लड़की ने को पिता ने बचाया
भाई की मौत को देखते ही लड़की ने भी अपनी जान देने की कोशिश की, लेकिन पिता ने उसे बचा लिया और कानून के माध्यम से घटना के दोषियों को सजा दिलाने की सांत्वना दी. पिता ने तत्काल घटना की सूचना सदर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
भाई से कहा, मिठाई खिलाओ, तुम्हारी बहन की शादी हो गयी है
लड़की के पिता जबरन सिंदूर डालने की घटना का सामाजिक समाधान ढूंढ़ने का प्रयास कर रहे थे कि घटना के एक दिन बाद मंगलवार को उन चारों युवकों ने इसका प्रचार शुरू कर दिया. यह बात गांव में आग की तरह फैल गयी. उनमें से एक लड़के ने लड़की के भाई से कहा, मिठाई खिलाओ, तुम्हारी बहन की शादी हो गयी है. वह उसके साथ मजाक करने लगा, जिसे वह सहन नहीं कर सका. मंगलवार की रात उसने गमछे का फंदा बना कर फांसी लगा ली. बुधवार की सुबह काफी देर तक वह अपने कमरे से बाहर नहीं आया, तो घरवालों ने कमरे का दरवाजा पीटा. काफी देर के बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर उसे तोड़ा गया. जब उसके परिजन कमरे के अंदर घुसे, तो लड़के को फांसी से झूलते देखा. यह देख बहन ने भी खुदकुशी का प्रयास िकया. इसके बाद घर में कोहराम मच गया. तुरंत पुलिस को खबर की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन