महात्मा गांधी का अपमान बरदाश्त नहीं करेंगे

Updated at : 24 Jul 2016 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
महात्मा गांधी का अपमान बरदाश्त नहीं करेंगे

हाजीपुर : महात्मा गांधी का अपमान हरगिज बरदास्त नहीं करेंगे चाहे अपमान करने वाला केंद्रीय मंत्री ही क्यों नहीं हो. ताड़ी पर प्रतिबंध के विरुद्ध शहर की हृदयस्थली गांधी आश्रम में लोजपा के धरना को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान बताते हुए लोगों ने यह बातें कहीं. केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के नेतृत्व में […]

विज्ञापन

हाजीपुर : महात्मा गांधी का अपमान हरगिज बरदास्त नहीं करेंगे चाहे अपमान करने वाला केंद्रीय मंत्री ही क्यों नहीं हो. ताड़ी पर प्रतिबंध के विरुद्ध शहर की हृदयस्थली गांधी आश्रम में लोजपा के धरना को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान बताते हुए लोगों ने यह बातें कहीं. केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के नेतृत्व में लोजपा के धरना के लिये स्थल चयन का विरोध करते हुए गांधी आश्रम सुरक्षा एवं विकास समिति के सदस्यों ने स्टेशन चौक स्थित भारत माता के मंदिर के समक्ष धरना उपवास किया. समिति के संयोजक अमरदीप राय उर्फ बाबा की अध्यक्षता

और मनोज सिंह के संचालन में संपन्न धरना उपवास को संबोधित करते हुए लोगों ने कहा कि ताड़ी के समर्थन में गांधी आश्रम में धरना देकर केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान आजीवन नशामुक्ति के समर्थक रहे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम को कलंकित कर रहे हैं. धरना में वरीय अधिवक्ता कुमार विकास, रंजीत यादव, अमरेश श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, सुमन कुमार, प्रमोद कुमार, दीपेंद्र, अमित कुमार, पंकज कुमार, सन्नी कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन