बस-ऑटो की टक्कर एक की मौत, पांच अन्य घायल

Updated at : 23 Jul 2016 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
बस-ऑटो की टक्कर एक की मौत, पांच अन्य घायल

हाजीपुर : बिहार के वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र में आज तड़के एकारा रेलवे क्रॉसिंग के समीप एक बस और ॲाटो रिक्शा के बीच हुई टक्कर में ॲाटो रिक्शा पर सवार एक यात्री की घटनास्थल पर मौत हो गयी जबकि पांच अन्य व्यक्ति घायल हो गये. सदर थाना अध्यक्ष सुबोध मिश्र ने बताया कि […]

विज्ञापन

हाजीपुर : बिहार के वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र में आज तड़के एकारा रेलवे क्रॉसिंग के समीप एक बस और ॲाटो रिक्शा के बीच हुई टक्कर में ॲाटो रिक्शा पर सवार एक यात्री की घटनास्थल पर मौत हो गयी जबकि पांच अन्य व्यक्ति घायल हो गये. सदर थाना अध्यक्ष सुबोध मिश्र ने बताया कि हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 77 पर हुए इस हादसे में मरने वाले का नाम रामचन्द्र पासवान :49: है.

सुबोध ने बताया कि इस हादसे में घायल हुए लोगों में से एक की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है जबकि बाकी अन्य को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि इस हादसे के विरोध में स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 77 को जाम कर दिया है जिसे समाप्त कराए जाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन